फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fire broke out in a junkyard located in a residential area

Rewari News: आबादी के बीच बने कबाड़ के गोदाम में लगी आग

Sat, 21 Feb 2026 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 21 Feb 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a junkyard located in a residential area
कबाड़ के गोदाम में लगी आग। संवाद
भिवाड़ी। चैंपियन चौक के पास एक कबाड़ के गोदाम में शनिवार सुबह करीब 5 बजे आग लग गई। यह गोदाम प्लास्टिक स्क्रैप से भरा था जिसमें पुरानी प्लास्टिक बाल्टियां, ड्रम और अन्य प्लास्टिक सामग्री रखी हुई थी।
विज्ञापन

प्लास्टिक की वजह से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी जगह में तेजी से फैल गई। आग इतनी भयानक थी कि आसमान तक धुएं का गुबार उठता दिखाई दे रहा था, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

आग की सूचना मिलते ही रीको फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत और जोखिम उठाकर लंबी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग पूरी तरह बुझने के बाद भी गोदाम में रखा पूरा प्लास्टिक स्क्रैप जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है। नुकसान का अभी सही आकलन नहीं हो पाया है लेकिन प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed