फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fire Breaks Out in Cardboard Scrap Warehouse; Chemical Warehouse Narrowly Spared

Rewari News: गत्ता स्क्रैप के गोदाम में लगी आग, केमिकल गोदाम बाल-बाल बचा

Sun, 05 Apr 2026 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Fire Breaks Out in Cardboard Scrap Warehouse; Chemical Warehouse Narrowly Spared
गत्ता स्क्रैप के गोदाम में आग बुझाते कर्मचारी। संवाद
बावल। कस्बे के औद्योगिक क्षेत्र स्थित सेक्टर-9 में रविवार दोपहर गत्ता स्क्रैप के गोदाम में अचानक आग लग गई। गनीमत यह रही कि आग पास में स्थित केमिकल गोदाम तक नहीं पहुंची। यदि आग फैल जाती तो बड़ा विस्फोट हो सकता था और नुकसान कई गुना बढ़ सकता था।
विज्ञापन

गोदाम से धुएं के काले गुबार आसमान तक उठते दिखाई दिए। दोपहर करीब 12 बजे कंपनी से धुआं उठता देख कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें पहुंचीं और डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

आग बुझाने में दमकल विभाग के साथ कंपनी कर्मचारियों ने भी सहयोग किया।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
कंपनी अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शॉर्ट सर्किट या अन्य किसी तकनीकी कारण की आशंका जताई जा रही है लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
नुकसान का आकलन किया जा रहा
फिलहाल कंपनी प्रबंधन की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है। गोदाम में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया है जिससे आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। प्रशासन ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed