{"_id":"679e64a5083df616c90d43dd","slug":"fine-of-rs-500-to-5-thousand-will-be-imposed-for-not-filling-online-grading-rewari-news-c-198-1-rew1001-214717-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ऑनलाइन ग्रेडिंग नहीं भरने पर लगेगा 500 से 5 हजार रुपये तक का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ऑनलाइन ग्रेडिंग नहीं भरने पर लगेगा 500 से 5 हजार रुपये तक का जुर्माना
Sat, 01 Feb 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 01 Feb 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। विद्यालयों को आईएनए अंक, जीएलएस (सामान्य जागरूकता और जीवन कौशल ग्रेड) सह-पाठ्यचर्या गतिविधि ग्रेडिंग बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर 3 फरवरी से 20 फरवरी तक ऑनलाइन भरना होगा। ऐसा नहीं करने विद्यालयों को 500 रुपये प्रति परीक्षार्थी व अधिकतम 5 हजार रुपये जुर्माने के साथ 21 फरवरी से 23 फरवरी तक ऑनलाइन अंक अपलोड करने होंगे।
हरियाणा बोर्ड सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा फरवरी-मार्च 2025 के लिए सह-पाठयक्रम गतिविधि ग्रेडिंग अंक ऑनलाइन 3 फरवरी से लाइव होगा। प्रायोगिक विषयों की परीक्षाओं का आयोजन 3 फरवरी से 18 फरवरी तक करवाया जाएगा। स्कूलों को आईएनए अंक, जीएलएस (सामान्य जागरूकता और जीवन कौशल ग्रेड) सह-पाठ्यचर्या गतिविधि ग्रेडिंग बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर लॉगिन करते हुए 3 फरवरी से 20 फरवरी तक ऑनलाइन भरना होगा। जो विद्यालय निर्धारित तिथि तक ग्रेड ऑनलाइन नहीं भरते हैं तो ऐेसे विद्यालयों को 500 रुपये प्रति परीक्षार्थी व अधिकतम 5 हजार रुपये जुर्माने के साथ 21 फरवरी से 23 फरवरी तक ऑनलाइन अंक अपलोड करने होंगे। संबंधित विद्यालय मुखियाओं को समय रहते अंक अपलोड करना होगा। इसके बाद किसी भी प्रतिवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा, जिसके लिए संबंधित विद्यालय मुखिया स्वयं जिम्मेदार होंगे।
हरियाणा बोर्ड ने निर्देश दिया है कि सभी विद्यालय मुखिया यह सूचना (यदि कोई ऐसा मामला हो तो केवल उनके लिए) उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें कि जिन परीक्षार्थियों का चयन राज्य, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों में हुआ है। ऐसे परीक्षार्थी परीक्षाओं की निर्धारित तिथियों में किसी विषयों की परीक्षाओं में अपीयर नहीं हो सकते हैं तो ऐसे परीक्षार्थियों की सूची संबंधित विद्यालय साक्ष्यों सहित बोर्ड कार्यालय में परीक्षाओं के आरम्भ होने से 10 दिन पूर्व उपलब्ध करवानी होगी, ताकि उनकी दोबारा परीक्षाएं आयोजित करवाई जा सके।
विज्ञापन
वर्जन
हमारी तरफ से बच्चों को बोर्ड परीक्षाओं की बेहतर तैयारी करवाई जा रही है। इसके लिए शिक्षक दिन-रात मेहनत भी कर रहे हैं।-कपिल पूनिया, डीईओ, रेवाड़ी।