फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Financial assistance of Rs 585.37 lakh given to the beneficiaries

लाभार्थियों को 585.37 लाख रुपए की दी वित्तीय सहायता

Fri, 19 Nov 2021 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Financial assistance of Rs 585.37 lakh given to the beneficiaries
डॉ. बनवारी लाल-सहकारिता मंत्री - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार में अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने बताया कि हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने चालू वित्त वर्ष के दौरान नवंबर 2021 तक विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 881 लाभार्थियों को 585.37 लाख रुपये की वित्तीय सहायता मुहैया करवाई है। इसमें 54.95 लाख रुपये की सब्सिडी तथा 27.06 लाख रुपये मार्जिन मनी के रूप में दिया जाना शामिल है।
विज्ञापन

अजा एवं सहकारिता मंत्री ने सरकार के सात साल बेमिसाल थीम के तहत विकासात्मक जानकारी देते हुए बताया कि निगम द्वारा अनुसूचित जातियों से संबंधित लोगों को विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत ऋण मुहैया करवाया जाता है ताकि वे अपना कारोबार और स्व-रोजगार स्थापित कर सके इन श्रेणियों में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र, औद्योगिक क्षेत्र, व्यापार एवं कारोबार क्षेत्र तथा स्व-रोजगार क्षेत्र शामिल है। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की सहायता से लागू योजनाओं के तहत भी उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र के अंतर्गत 522 लाभार्थियों को डेरी फार्मिंग, भेड़ पालन, सुअर पालन और झोटा-बुग्गी के लिए 295.85 लाख रुपये का ऋण उपलब्ध करवाया गया है। इनमें से 268.27 लाख रुपये बैंक ऋण, मार्जिन मनी 0.27 और 27.31 लाख रुपये सब्सिडी के रूप में जारी किए गए हैं। इसी तरह, औद्योगिक क्षेत्र के लिए 21 लाभार्थियों हेतु 7.87 लाख रुपये बैंक ऋण, मार्जिन मनी 1.04 और 1.44 लाख रुपये सब्सिडी के रूप में जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री ने बताया कि इसी प्रकार, व्यापार और कारोबार क्षेत्र के अंतर्गत 312 लाभार्थियों को 257.37 लाख रुपये की राशि मुहैया करवाई गई, जिसमें से 205.87 लाख रुपये बैंक ऋण, 25.80 लाख रुपये सब्सिडी और 25.70 लाख रुपये मार्जिन मनी के रूप में जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पेशेवर और स्वंरोजगार क्षेत्र के तहत एक लाभार्थी को 0.50 लाख रूपए की सहायता मुहैया करवाई गई है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अनुसूचित वित्त एवं विकास निगम की सहायता से लघु व्यवसाय योजना के तहत इस अवधि के दौरान दो लाभार्थियों को 1.20 लाख रुपये जारी किए गए। इसमें राष्ट्रीय अनुसूचित वित्त एवं विकास निगम का प्रत्यक्ष ऋण हिस्सा 90 हजार रुपये और हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का प्रत्यक्ष हिस्सा 10,000 रुपये है। इसके अतिरिक्त, 20,000 रुपये की सब्सिडी भी वितरित की गई।

सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने बताया कि राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम की सहायता से लागू योजनाओं के तहत इस अवधि के दौरान 23 लाभार्थियों को 20.10 लाख रुपये जारी किए गए। इसमें राष्ट्रीय अनुसूचित वित्त एवं विकास निगम का प्रत्यक्ष ऋण हिस्सा 17.78 लाख रुपये और हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का प्रत्यक्ष हिस्सा 2.22 लाख रुपये है।
-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed