Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Final touches given to Haryana's state song

Rewari News: हरियाणा के राज्य गीत को दिया अंतिम रूप

Thu, 06 Mar 2025 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 06 Mar 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Final touches given to Haryana's state song
फोटो: 20रेवाड़ी। हरियाणा विधानसभा सचिवालय में हुई समिति की बैठक में उप​स्थित सदस्य व वरिष्ठ - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। राज्य गीत चयन समिति के करीब सवा साल के कड़े परिश्रम व गहन मंथन के बाद हरियाणा के राज्य गीत को अंतिम रूप प्रदान किया गया है।
रेवाड़ी विधायक व समिति चेयरमैन लक्ष्मण सिंह यादव ने बताया कि वीरवार को हरियाणा विधानसभा सचिवालय में हुई समिति की बैठक में सभी सदस्यों व वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में गीत पर अंतिम निर्णय लेते हुए फाइनल कर दिया गया। उन्होंने बताया कि यह गीत जहां प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को संबल प्रदान करेगा, वहीं प्रदेश के करण-कण में व्याप्त राष्ट्र गौरव के भाव को भी पुष्ट करेगा। राज्य गीत में प्रदेश की उत्सवधर्मी संस्कृति और हरियाणावासियों की सादगी जैसी मूल विशेषताओं को इंगित किया गया है। इसमें प्रदेश के आपसी भाईचारे, शिक्षा व व्यापार का भी विशेष वर्णन किया गया है। इसमें प्रदेश का गौरव बढ़ाते किसानों, वीर सैनिकों और खिलाडिय़ों के योगदान को भी विशेष रूप से रेखांकित किया गया है।
रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने बताया कि हरियाणा की 15वीं विधानसभा सत्र के दौरान 19 नवंबर 2024 को संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा ने सदन में राज्यगीत प्रस्तुत किया था। गीत सुनने के उपरांत इसमें सुधार के लिए हरियाणा राज्य गीत चयन समिति के गठन पर सहमति बनी थी। 28 नवंबर 204 को गठित हुई इस कमेटी के चेयरमैन की जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई। प्रदेश गीत को बेहतरीन बनाने के लिए 17 दिसंबर 2024, 15 जनवरी 2025, 13 फरवरी 2025, 25 फरवरी को समिति की बैठकों का दौर चला। बैठकों में कैलाश खेर द्वारा गाए व संगीतबद्ध गीत को सुना गया व इसकी संपूर्ण यात्रा पर चर्चा की गई। इसके उपरांत आगामी बैठकों में संगीत विशेषज्ञ को भी शामिल करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


रेवाड़ी विधायक ने बताया कि 13 फरवरी को हरियाणा विधानसभा सचिवालय में हुई बैठक के दौरान राज्यगीत के संगीतबद्ध किए गए पांच नए प्रारुपों के साथ-साथ यूपी के राज्यगीत को भी सुना गया। बैठक में सर्वसम्मति से श्याम शर्मा द्वारा गाए गए गीत का चयन किया गया। 25 फरवरी को हुई बैठक में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण व लोक कलाकार पदमश्री महावीर सिंह गुड्डु की मौजूदगी में आयोजित बैठक में डाॅ. श्याम शर्मा द्वारा गाए, पारस चोपड़ा द्वारा संगीतबद्ध व सुश्री मालविका पंडित द्वारा निर्देशित तीन मिनट के गीत को सुना। जिसकी सभी ने सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed