फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Final demarcation notification of Municipal Council issued

Rewari News: नगर परिषद की अंतिम सीमांकन अधिसूचना जारी

Wed, 24 Dec 2025 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Final demarcation notification of Municipal Council issued
नगर परिषद की नई वार्डबंदी का नक्शा
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार के नगरीय स्थानीय निकाय विभाग ने नगर परिषद रेवाड़ी के सभी 32 वार्डों की अंतिम सीमांकन अधिसूचना जारी कर दी है। इससे पहले 10 दिसंबर को प्रारंभिक अधिसूचना जारी की गई थी जिस पर विचार के उपरांत अब अंतिम रूप से वार्ड सीमाएं तय कर दी गई हैं।
विज्ञापन

नई वार्डबंदी के तहत रेवाड़ी शहर को भौगोलिक और जनसंख्या संतुलन के अनुसार विभाजित किया गया है। उत्तरी क्षेत्र के वार्ड 1 से 3 में झज्जर पुल, झज्जर चौक, ठठेरा कॉलोनी, रेलवे लाइन और आसपास के रिहायशी इलाके शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

मध्य क्षेत्र के वार्ड 4 से 10 में आनंद नगर, आजाद चौक, धारूहेड़ा चुंगी, कॉन्सीवास रोड, सरस्वती विहार, शिवम गार्डन, जय मां काली मंदिर और समीपवर्ती कॉलोनियां आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह दक्षिणी और पूर्वी क्षेत्र के वार्ड 11 से 20 में मॉडल टाउन, सेक्टर-4, रामगढ़ रोड, भवानी चौक, राव तुलाराम स्टेडियम, कालका गांव, उत्तम नगर और बायपास से जुड़े इलाके शामिल हैं।
पश्चिमी और बाहरी क्षेत्र के वार्ड 21 से 32 में बावल चौक, महाराणा प्रताप चौक, गढ़ी बोलनी रोड, रामपुरा रोड, कोसली रोड, नारनौल रोड, नया गांव, सेक्टर-19, राजेंद्र पार्क और हुड्डा बायपास से सटे क्षेत्र सम्मिलित किए गए हैं।

नया वार्ड नंबर 32 की सीमा रेलवे अंडरपास से भारत भूषण के पास प्रारंभ होती है। यह पश्चिम दिशा में मध्य बिंदु तक जाती है। इसके बाद पूर्व में रेलवे लाइन के साथ नगर परिषद पार्क तक जाती है। सीमांकन में प्रॉपर्टी आईडी, प्रमुख चौराहे, मुख्य सड़कें, रेलवे लाइन, बायपास, पार्क, नाले और नगर परिषद की प्रशासनिक सीमा को आधार बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed