{"_id":"621d087f0bd05260352d6c82","slug":"fight-between-two-parties-in-land-dispute-rewari-news-rtk639794223","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के गांव कंवाली में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के लोगों को चोट आई हैं। डहीना चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों ने द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव कंवाली निवासी बाबूलाल ने कहा कि 26 फरवरी की दोपहर वह अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव निवासी सुनील उर्फ सोनू, हरीश, पारस, महेश, दिनेश, रण सिंह, ओमप्रकाश, राकेश व करीब 20 अन्य लोग वहां पहुंच गए और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों के साथ लंबे समय से उनका जमीन का विवाद चल रहा है। उनके परिवार सुरेश, बलबीर व नीरज आदि बचाव के लिए आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। मारपीट में वह सभी घायल हो गए। दूसरी ओर कंवाली निवासी ओमप्रकाश ने कहा कि 26 फरवरी की दोपहर वह अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव निवासी बाबूलाल, सुरेश, बलवंत, बलबीर, रवि, संदीप व उनके परिवार की महिलाओं ने लाठी व रॉड से हमला कर दिया। शोर सुनकर उनका बेटा सोनू, हरीश, पारस, महेश व रण सिंह बीच-बचाव के लिए आए तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। दोनों पक्षों के घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।