फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fencing will cost Rs 2.82 crore from Rewari to Madar Junction

Rewari News: रेवाड़ी से मदार जंक्शन तक 2.82 करोड़ से लगेगी बाड़

Sat, 06 Jan 2024 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 06 Jan 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Fencing will cost Rs 2.82 crore from Rewari to Madar Junction
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




रेवाड़ी। रेलवे ट्रैक पर हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे ने रेवाड़ी से मदार जंक्शन रेलवे स्टेशन तक ट्रैक के किनारे बैंबू फेंसिंग (बांस की बाड़) लगाने के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू की है। इस पर 2.82 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
अक्सर रेल ट्रैक पर पशुओं के आने से उनकी मौत हो जाती है और यातायात प्रभावित होता है। रेलवे अब रेवाड़ी से मदार जंक्शन के बीच ट्रैक के किनारे बांस की बाड़ लगाकर ऐसी घटनाओं में कमी लाने का निर्णय लिया है। रेवाड़ी से मदार की दूरी करीब 275 किलोमीटर है। मदार जंक्शन अजमेर में स्थित है। इस 275 किलोमीटर के रेलवे ट्रैक पर बाड़ उन स्थानों पर लगाए जाएंगे जहां पर सबसे अधिक जरूरत है। बाकायदा रेलवे की तरफ से उन स्थानों को चिह्नित किया जाएगा। इसके बाद बाड़ लगाए जाएंगे।
विज्ञापन




भाड़ावास फाटक से लेकर मोहल्ला कुतुबपुर के पास से होते हुए रेलवे ट्रैक गुजरता है। यहां बड़ी संख्या में लोग रेलवे ट्रैक से मात्र कुछ दूरी पर रहते हैं। साथ ही लोगों का आना-जाना भी लगा रहता है। भाड़ावास फाटक से लेकर कुतुबपुर मोहल्ला तक किसी भी प्रकार के सुरक्षा के इंतजाम नहीं है। ऐसे में बाड़ लगने से लोगों की भी सुरक्षा होगी। कई बार बच्चे खेलते हुए ट्रैक पर भी चले जाते हैं, तब हादसा होने का खतरा रहता है। हालांकि, कुतुबपुर मोहल्ला के पास अब ट्रैक को पार नहीं किया जा सकता है, क्योंकि वहां पर दीवारें खड़ी की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




रेवाड़ी होकर गुजरेगी वंदे भारत ट्रेन
वंदे भारत ट्रेन रेवाड़ी से होकर गुजरेगी। वंदे भारत ट्रेन की स्पीड बाकी ट्रेनों की तुलना में काफी अधिक होती है। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से यह बाड़ काफी अहम होंगे। कई जगहों पर बाड़ न होने की वजह से वंदे भारत के सामने बेसहारा पशुओं के टकराने की घटनाएं भी सामने आई हैं। साथ ही वंदे भारत का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त भी हुआ है। इन घटनाओं में भी कमी आएगी। सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त होगी तो ट्रेनों की स्पीड भी बढ़ेगी। दूसरी तरफ वंदे भारत के जरिए रेवाड़ी से चंडीगढ़ का सफर 3 घंटे का हो जाएगा। क्योंकि अजमेर दिल्ली वंदे भारत ट्रेन का विस्तार चंडीगढ़ तक मंजूर कर दिया गया है। ट्रेन की समय सारणी भी जल्द जारी कर दी जाएगी। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने कहा कि अजमेर दिल्ली वंदे भारत ट्रेन का विस्तार चंडीगढ़ तक किए जाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया था जिसे मंजूर कर दिया गया है। ऐसे में इसे देखते हुए भी बाड़ लगाने की योजना तैयार की गई है।




रेवाड़ी रेलवे जंक्शन से छह दिशाओं में निकलती है लाइन



रेवाड़ी रेलवे जंक्शन से छह अलग-अलग दिशाओं में रेलवे लाइन निकलती है। रेवाड़ी-दिल्ली, रेवाड़ी-अलवर, रेवाड़ी –झज्जर, रेवाड़ी-भिवानी, रेवाड़ी-नारनौल, रेवाड़ी-महेद्रगढ़ और सातवीं लाइन मालगाड़ियों के लिए स्पेशल बनाई हुई है। रेवाड़ी में रेलवे कॉरिडोर के लिए न्यू रेवाड़ी नाम से एक नया स्टेशन भी बनाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed