फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Female students highlighted the adverse effects of substance abuse through a play.

Rewari News: छात्राओं ने नाटक के माध्यम से बताए नशे के दुष्परिणाम

Thu, 01 Oct 2026 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 01 Oct 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Female students highlighted the adverse effects of substance abuse through a play.
नुक्कड़ नाटक से विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणाम बताते। पुलिस
रेवाड़ी। पुलिस टीम की ओर से भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय रीजनल सेंटर कृष्णा नगर में नशे के खिलाफ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं ने ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभाव बताए।
विज्ञापन

छात्राओं में मनीषा, किस्मत, मोनिका, आरती, दीक्षा और मोहिनी ने अलग-अलग भूमिकाएं निभाते हुए नशे के सामाजिक, शारीरिक और मानसिक दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

नाटक के माध्यम से बताया गया कि नशे का असर केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि परिवार और समाज पर भी पड़ता है। नशे के कारण आर्थिक परेशानी, पारिवारिक तनाव और अन्य सामाजिक समस्याएं बढ़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधक थाना शहर निरीक्षक सूबे सिंह ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए इससे पूरी तरह दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल और अन्य सकारात्मक गतिविधियों में लगाएं।

कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधिकारियों और स्कूल स्टाफ ने विद्यार्थियों को नशे का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई। विद्यार्थियों ने भी नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल दीवान सिंह, वाइस प्रिंसिपल कमलेश भारती सहित स्कूल स्टाफ और थाना शहर पुलिस की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed