फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fear of dogs: Three groups of five villagers will protect villagers from dogs

कुत्तों का खौफ : पांच-पांच ग्रामीणों की तीन टोलियां करेंगी कुत्तों से ग्रामीणों की रक्षा

Sat, 19 Jun 2021 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Fear of dogs: Three groups of five villagers will protect villagers from dogs
सभा में मौजूद ग्रामीणों के साथ कुतों द्वारा घायल युवक। - फोटो : Rewari
कोसली। जिले के गांव फतेहपुरी व दड़ौली में कुत्तों के हमले से महिला की मौत के बाद दोनों गांवों में सन्नाटा पसरा हुआ है। कुत्तों के डर से ग्रामीण घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं तथा छोटे बच्चों को कुत्तों के डर से ननिहाल भेज रहे हैं। वहीं दोनों गांवों में पांच-पांच ग्रामीणों की तीन-तीन टोलियों बनाई हैैै, जो कुत्तों से रखवाली करेंगी। दूसरी ओर कुत्तों के हमले से घायल दिनेश व रोहताश को रोहतक पीजीआई से छुट्टी दे गई है।
विज्ञापन

बता दें कि गांव फतेहपुरी में वीरवार को कुत्तों के झुंड एक मरी हुई भैंस को नोंच रहे थे। इसी दौरान अपने बेटे दिनेश के साथ खेतों में जा रही फतेहपुरी निवासी धनपति पर कुत्तों ने हमला कर दिया। हालांकि धनपति के बेटे ने कुत्तों से अपनी मां को बचाने के भरसक प्रयास किए, लेकिन कुत्तों के झुंड के सामने वह बेबस हो गया। कुत्तों ने उसे भी बुरी तरह से घायल कर दिया। मां-बेटे को छुड़ाने पहुंचें रोहताश, नेतराम व दड़ौली निवासी सतबीर पर भी कुत्तों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

मृत पशुओं को गांव के समीप ही फेंक देते हैं कुछ ग्रामीण
ग्रामीणों ने बताया कि कुत्तों का हमलावर होने का एक कारण ये भी है कि कुछ ग्रामीण मृत पशुओं को गांव के समीप ही खाली जगह में डाल देते हैं। आवास कुत्ते मृत पशुओं को नोंचते हैैं। ऐसे में ये कई बार खतरनाक स्थिति में हो जाते हैं और लोगों को भी निशाना बना देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुरी के सरपंच जयभगवान ने बताया कि गांव में कुत्तों की संख्या काफी है। घरों में छोटे बच्चे भी है, जिनको लेकर डर बना हुआ है। हालांकि फिलहाल ग्रामीणों की टीमें बनाकर कुत्तों से रखवाली शुरू कर दी है।

कुतों द्वारा घायल युवक जख्म दिखाते हुए।

कुतों द्वारा घायल युवक जख्म दिखाते हुए।- फोटो : Rewari

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed