फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Father of a soldier shot dead due to old enmity

Rewari News: पुरानी रंजिश में फौजी के पिता की गोली मारकर हत्या

Tue, 10 Jun 2025 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 10 Jun 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Father of a soldier shot dead due to old enmity
फोटो : 4मृतक, बीरेंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कोसली (रेवाड़ी)। क्षेत्र के भाकली गांव में रविवार की रात एक बजे पुरानी रंजिश में दो भाइयों ने दोस्तों के साथ मिलकर भाकली निवासी बीरेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी। बीरेंद्र फौजी बेटे पवन को रेलवे स्टेशन पर छोड़ कर लौट रहे थे, तभी हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया।
गांव भाकली निवासी बीरेंद्र कोसली कस्बे में नाहड़ रोड पर सर्विस स्टेशन चलाते थे। तीन माह पहले एक शादी समारोह में डांस करने से रोकने पर उनका पड़ोसियों के साथ विवाद हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि इसी रंजिश को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन

बीरेंद्र के 2 बच्चे एक बेटा और एक बेटी है। बेटा फौज में तैनात है। रविवार की रात बीरेंद्र फौजी बेटे को रेलवे स्टेशन पर छोड़कर घर लौट रहे थे। इस दौरान हमलावर पीछा करते हुए उनके घर पहुंच गए और बीरेंद्र को गोली मारने के बाद उनके सिर पर कुल्हाड़ी से हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 3 महीने पहले शादी समारोह में बीरेेंद्र ने पड़ोसी दीपक को शादी में डांस करने से रोका था। इसको लेकर विवाद हुआ था। अगले दिन दीपक ने अपने भाई भरत उर्फ राहुल के साथ मिलकर बीरेंद्र के साथ मारपीट की।
बीरेंद्र ने कोसली थाने में इसका मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिसके चलते आरोपी नाराज चल रहे थे।



रविवार को बीरेंद्र के भाई के यहां कुआं पूजन कार्यक्रम था। इसमें भी बीरेंद्र का आरोपियों से झगड़ा हुआ था। तब मामला शांत करवा दिया गया था और सभी अपने-अपने घर चले गए थे। कार्यक्रम में बीरेंद्र का फौजी बेटा पवन भी आया था।
कार्यक्रम खत्म होने बाद बीरेंद्र बेटे पवन को 2 किलोमीटर दूर कोसली रेलवे स्टेशन पर छोड़ने के बाद रात 1 बजे घर लौट रहे थे। आरोप है कि इसी बीच भरत और दीपक ने साथियों के साथ गांव के श्मशान घाट से बीरेंद्र का पीछा किया। घर के बाहर पहुंचते ही उन्होंने बीरेंद्र को गोली मार दी।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।-



वर्जन
पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मौके से दो खोखा कारतूस बरामद हुआ है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस जांच में जुटी है।-कश्मीर सिंह, प्रभारी, कोसली थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed