फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Father-in-law and daughter-in-law were trapped for two hours in a badly damaged car between two vehicles

दो वाहनों के बीच में बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार में दो घंटे फंसे रे ससुर व पुत्रवधू

Tue, 07 Jun 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Father-in-law and daughter-in-law were trapped for two hours in a badly damaged car between two vehicles
दो वाहनों के बीच फंस कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार में ससुर व पुत्रवधू दो घंटे तक फंसे रहे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद दोनों खतरे से बाहर बताए गए हैं। हादसा दिल्ली-जयपुर हाईवे नंबर-48 पर जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर के निकट सोमवार तड़के हुआ।
विज्ञापन

बताया जाता है कि दिल्ली-जयपुर हाईवे नंबर-48 पर जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर के निकट सोमवार को भोर में एक कार दो वाहनों के बीच में आ गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार एक व्यक्ति व उनकी पुत्रवधू फंस गए। पुलिस ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार राजस्थान के नीमराणा निवासी विनोद कुमार सोमवार की तड़के अपनी कार में पुत्रवधू सुमित्रा के साथ भिवाड़ी से नीमराणा जा रहे थे। जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर के निकट पहुंचे तो उनकी कार आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। इसी दौरान पीछे से एक अन्य वाहन ने भी उनकी कार को टक्कर मार दी। दोनों ओर से टक्कर लगने से कार पिचक गई और विनोद कुमार व सुमित्रा फंस गए। दोनों वाहन चालक मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को अलग कर बीच में फंसी कार को बाहर निकाला। पुलिस ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ससुर व पुत्रवधू को कार से बाहर निकाला और यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में विनोद कुमार के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed