फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Father and son die in car collision

Rewari News: कार की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत

Sun, 10 Nov 2024 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 10 Nov 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Father and son die in car collision
रेवाड़ी। मृतक, जिगर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शनिवार की दोपहर 12 बजे कार की टक्कर से बाइक सवार पिता और उसके मासूम बेटे की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रेवाड़ी के गांव जीतपुरा निवासी अमित (29) और उसके बेटे जिगर (3वर्ष) के रूप में हुई है। जबकि अमित की पत्नी रवीना (25) गंभीर रूप से घायल है।
गांव जीतपुरा निवासी अमित अपनी पत्नी रवीना (25) को ससुराल गुजरीवास छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान दुर्घटना हो गई। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भुड़ला फ्लाईओवर के पास कार चालक ने अमित की बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल अमित, उनके पुत्र जिगर की मौत हो गई जबकि पत्नी रवीना गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद कार चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। जिस कार ने टक्कर मारी, उसपर रोहतक का नंबर है। हादसे के बाद हाईवे से गुजर रहे लोगों ने तीनों को संभाला और एंबुलेंस की मदद से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में अमित और उनके बेटे जिगर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रवीना के पैर में चोट आई है। उसे भर्ती किया गया है। सूचना के बाद कसौला थाना अंतर्गत गढ़ी बोलनी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने रवीना की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है। पुलिस कार नंबर के आधार पर कार चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

ढाई साल पहले हुई थी अमित की शादी



जीतपुरा निवासी अमित अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी एक बड़ी बहन भी है, जिसकी शादी हो चुकी है। अमित की शादी करीब ढाई साल पहले हुई थी। उसका एक बेटा जिगर था जिसकी हादसे में मौत हो गई। अमित शहर के एक निजी अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के पद पर कार्यरत था। उसके पिता विनोद मजदूरी करते हैं। अमित और उसके बेटे की मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पत्नी बोली- अमित धीरे चला रहे थे बाइक



पुलिस को दी शिकायत में घायल रवीना ने बताया कि वह पति व बेटे के साथ जीतपुरा से मायके गुजरीवास जा रही थी। तीनों मोटरसाइकिल पर सवार थे। पति बाइक धीरे चला रहे थे। दोपहर 12 बजे नेशनल हाईवे पर भुड़ला फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार कार चालक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में उछलकर पति अमित सड़क और बेटा जिगर पास के नाले में गिर गया। इस दौरान आसपास के लोग एकत्रित हो गए। भीड़ का फायदा उठाकर कार चालक कार लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने पति अमित व बेटे जिगर को मृत घोषित कर दिया।


वर्जन:

दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है। रवीना की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।-अक्षय, जांच अधिकारी।

रेवाड़ी। मृतक, जिगर

रेवाड़ी। मृतक, जिगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed