फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Farmers should register their crops on the portal: DC

पोर्टल पर फसलों का पंजीकरण कराएं किसान : डीसी

Tue, 19 Aug 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 19 Aug 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Farmers should register their crops on the portal: DC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर खरीफ की फसलों का पंजीकरण किया जा रहा है। सरकार ने फसलों का पंजीकरण कराने के लिए अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की है। जिन किसानों ने अभी तक खरीफ फसलों का पंजीकरण नहीं करवाया है, वह 31 अगस्त तक पंजीकरण करवा सकते हैं।

डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान का पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। पोर्टल पर पंजीकृत किसान से ही केवल फसल खरीदी जाएगी।
विज्ञापन

ऐसे में किसान को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने व फसलों को सरकार द्वारा निर्धारित दाम पर बेचने के लिए जरूरी है कि जिला के किसान पोर्टल पर अपनी बोई गई खरीफ फसल का ब्यौरा दर्ज कराने का पंजीकरण अवश्य करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान की ओर से पोर्टल पर दर्शाई गई फसल का भौतिक सत्यापन भी करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार के पास सभी किसानों का ब्योरा आने के बाद उन्हें मंडी में बुलाना आसान हो जाता है।
किसानों के मोबाइल फोन नंबर पर मैसेज भेजकर उन्हें मंडी में किस दिन व किस वक्त आना है, की जानकारी प्रदान की जाती है। उन्होंने जिला के किसानों से आह्वान करते हुए कहा कि जो किसान अपने खेतों में खरीफ फसलों की बुवाई कर चुके हैं। वे उपरोक्त पोर्टल पर अपनी फसलों का पंजीकरण अवश्य करा लें।


कृषि विभाग के उप निदेशक जितेन्द्र कुमार ने बताया कि फसलों का पंजीकरण करवाने के लिए संबंधित किसान के पास परिवार पहचान पत्र का होना अनिवार्य है। किसान कोई जानकारी प्राप्त करने के लिए टोल फ्री नंबर 18001802117 पर संपर्क कर सकते हैं। फसलों का पंजीकरण पोर्टल पर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed