फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Farmers should get necessary facilities in the market: DC

मंडी में किसानों की जरूरी सुविधा मिले : डीसी

Fri, 22 Mar 2024 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 22 Mar 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Farmers should get necessary facilities in the market: DC
रेवाड़ी। अधिकारियों को मीटिंग के दौरान निर्देश देते डीसी राहुल हुड्डा। स्त्रोत : डीपीआरओ
रेवाड़ी। डीसी राहुल हुड्डा ने वीरवार को रबी सीजन फसल खरीद को लेकर संबंधित अधिकारियों की बैठक ली है। डीसी ने कहा कि मंडी में सरसों और गेहूं बेचने आने वाले किसानों की जरूरी सुविधाएं मिले।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रबी फसलों की खरीद की व्यवस्था की जा रही है। जिले में गेहूं और सरसों की खरीद के लिए रेवाड़ी, कोसली और बावल में खरीद केंद्र बनाए गए हैं। हैफेड और खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा निर्धारित नियमानुसार फसल की खरीद की जाएगी। केंद्र सरकार ने इस वर्ष सरसों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 5,650 रुपये प्रति क्विंटल और गेहूं के लिए 2,275 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है।
विज्ञापन

बता दें कि अमर उजाला ने किसानों की परेशानियों का मुद्दा उठाया था। वीरवार के अंक में ''खरीद शुरू होने से पहले लग रही चपत'' शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। वहीं 20 मार्च को ''अनाज मंडी में किसानों को पानी भी नहीं हो रहा नसीब, शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। अब डीसी ने संज्ञान लेते हुए इस संबंध में बैठक लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एडीसी अनुपमा अंजलि, एसडीएम रेवाड़ी विकास यादव, एसडीएम बावल मनोज कुमार, एसडीएम कोसली उदय सिंह, सीटीएम लोकेश कुमार व डीएफएससी डा.अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



निर्धारित मापदंडों का उपयोग हो

डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मंडियों में फसल खरीद के जो मापदंड निर्धारित किए गए हैं उन्हें सूचना पट्ट पर लिखा जाए। जिससे कि किसानों को परेशानी न उठानी पड़े। साथ ही किसानों के लिए मंडियों में पेयजल, शौचालय, छाया सहित अन्य आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि मंडियों में बारदाने की पूरी व्यवस्था की जाए। फसल खरीद प्रक्रिया के दौरान निर्धारित मापदंडों का उपयोग करते हुए फसल को व्यवस्थित तरीके से खरीदना संबंधित विभाग व एजेंसी की जिम्मेदारी है।

रेवाड़ी। अधिकारियों को मीटिंग के दौरान निर्देश देते डीसी राहुल हुड्डा। स्त्रोत : डीपीआरओ

रेवाड़ी। अधिकारियों को मीटिंग के दौरान निर्देश देते डीसी राहुल हुड्डा। स्त्रोत : डीपीआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed