{"_id":"660b0701206c40be870ef307","slug":"farmers-demonstrated-demanding-compensation-for-their-crops-rewari-news-c-198-1-rew1001-202737-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: फसलों की भरपाई के लिए मुआवजा की मांग को किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: फसलों की भरपाई के लिए मुआवजा की मांग को किसानों ने किया प्रदर्शन
Tue, 02 Apr 2024 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 02 Apr 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। किसानों ने ओलावृष्टि, बरसात व तेज हवा से बर्बाद गेहूं, सरसों एवं सब्जी की फसलों की भरपाई के लिए 50,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा की मांग को लेकर सचिवालय पर विरोध, प्रदर्शन किया।
इसका नेतृत्व संयुक्त किसान मोर्चा के नेता अभय सिंह फिदेड़ी, राजेंद्र सिंह एडवोकेट, अशोक मूसेपुर ने किया। इसके बाद उपायुक्त के मार्फत मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया। जिसमें मांग की गई कि क्षतिपूर्ति पोर्टल की तारीख 15 अप्रैल तक बढ़ाई जाए। क्षतिपूर्ति पोर्टल में 5 एकड़ की शर्त हटाई जाए। सरकार ने अभी तक यह नहीं बताया कि फसल खराबा के लिए प्रति एकड़ कितना मुआवजा दिया जाएगा।
सरकार की नीति के मुताबिक 25 प्रतिशत से कम फसल खराबा के लिए सरकार कोई मुआवजा नहीं देती, सरकार की यह नीति घोर किसान विरोधी है, इसे वापिस लिया जाए। 2022 और 2023 का रेवाड़ी में अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया। इस मौके पर रामकुमार निमोठ, पृथ्वी सिंह, अमर सिंह राजपुरा, राकेश भूतपूर्व सैनिक, प्रेमपाल निरंजन, मोहन, मास्टर लक्ष्मण सिंह, जगमाल सिंह, धर्मपाल, अमृत लाल, राजकुमार, सतपाल चौधरी, धर्मवीर, मोहिंद्र, अजीत पंच समेत काफी किसान मजदूर ने हिस्सा लिया।