फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Farmers can double their income by doing gardening

Rewari News: बागवानी करके आय दोगुनी कर सकते हैं किसान

Wed, 27 Nov 2024 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Farmers can double their income by doing gardening
रेवाड़ी। गांव अलावलपुर में किसानों को जागरूक अधिकारी। स्रोत : विभाग
धारूहेड़ा। गांव अलावलपुर में बागवानी जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ. बिल्लू यादव, उप-निदेशक उद्यान, सब्जी उत्कृष्टता केंद्र (करनाल) मौजूद रहे। कैंप की अध्यक्षता जिला बागवानी अधिकारी डॉ. मनदीप यादव द्वारा की गई। उक्त कैंप में बागवानी अधिकारियों की ओर से किसानों को विभागीय योजनाओं से रूबरू करवाया गया। इसके अतिरिक्त बागवानी विभाग द्वारा किसानों को योजनाओं के पम्पलेट्स भी वितरित किए गए, ताकि किसान ज्यादा से ज्यादा योजनाओं का लाभ ले सके।
विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि किसान किस प्रकार बागवानी करके दोगुनी आय प्राप्त कर सकते हैं। डॉ. हेमंत सैनी एसएमएस मुनीमपुर (झज्जर) द्वारा किसानों को सब्जी पौध उत्पादन की तकनीकों और विभाग द्वारा दिए जा रहे अनुदान के बारे में बताया गया। गोविंद बीएचसी द्वारा किसानों को मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना व भावांतर भरपाई योजनाओं के बारे में बताया गया। अंत में गांव अलावलपुर के किसानों की ओर से सभी विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों का गांव में आकर बागवानी की सभी योजनाएं बताने के लिए आभार व्यक्त किया
विज्ञापन



बागवानी विभाग की मुख्य योजनाओं का ब्यौरा : सब्जी उत्पादन पर 15000 रुपये प्रति एकड़ मल्चिंग 6400 रुपये प्रति एकड़, टनल 20000 से 25000 प्रति एकड़ (कवर्ड क्षेत्र के आधार पर), बांस स्टैकिंग पर 31250 रुपये प्रति एकड़, आयरन स्टैकिंग पर 70500 रुपये प्रति एकड़ अनुदान दिया जाता है। इसके अतिरिक्त किन्नू व अमरूद के नए बाग लगाने पर 50000 रुपये प्रति एकड़, बेर पर 32500 रुपये प्रति एकड़ (3 साल तक), खजूर पर 140000 रुपये प्रति एकड़, अनार पर 50000 रुपये प्रति एकड़, पैक हाउस पर 165000 रुपये प्रति इकाई, कम लागत प्याज भंडारण पर 87500 रुपये प्रति इकाई मधुमक्खी पालन पर 85% तक अनुदान राशि दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोगों को मिलता है ये भी लाभ

इस कार्यक्रम में सरकार की अन्य योजना एससीएसपी के अंतर्गत अनुसूचित जाति, जनजाति के किसानों के लिए मशरूम उत्पादन पर 25500 रुपये प्रति 100 ट्रै, बांस स्टैकिंग पर 53125 रुपये प्रति एकड़, आयरन स्टैकिंग पर 119850 रुपये प्रति एकड़ अनुदान राशि दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed