फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Farmers burnt the effigy of Brij Bhushan, President of Wrestling Association

Rewari News: किसानों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण का पुतला फूंका

Sat, 06 May 2023 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Farmers burnt the effigy of Brij Bhushan, President of Wrestling Association
रेवाड़ी। महिला खिलाड़ियों के यौन शोषण का आरोपी, भारतीय कुश्ती संघ का अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण के खिलाफ क्षेत्र की जनता का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को गांव बेरली बस स्टैंड पर संयुक्त किसान मोर्चा के घटक संगठन भारतीय किसान यूनियन के प्रधान अशोक कुमार मूसेपुर, ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के प्रधान रामकुमार निमोठ, विजय कुमार के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर बृजभूषण का पुतला जलाया गया।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के नेता कॉमरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि देश के लिए शहीद होने वाले और देश के लिए खेल में मेडल लाने वाले देश के सच्चे बेटे और बेटियां होती है, उनकी कोई जात, इलाका व धर्म नहीं होता। जात, इलाका, धर्म की ओट केवल वही लोग लेते हैं, जो सच को दबाना चाहते हैं।
विज्ञापन

योन शोषण आरोपी बृज भूषण की तमाम कोशिशें नाकाम हो गई हैं, इसलिए सरकार ने न्याय की आवाज को कुचलने के लिए खिलाड़ी महिला पहलवानों पर दमन की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसकी कड़ी निंदा हो रही है। विरोध प्रदर्शन में लालसिंह, किशोरी लाल, ईश्वर सिंह सैन, कंवल सिंह,राजबीर नंबरदार, कैलाश चंद, राकेश कुमार, भागीरथ, रवि आर्य, शुभ राम, सुरेंद्र सिंह एडवोकेट, अमित कुमार एडवोकेट आदि ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed