फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Farmers angry over crop loss due to rain, demand compensation

Rewari News: बारिश से फसल नुकसान पर भड़के किसान, भरपाई करने की उठाई मांग

Fri, 20 Mar 2026 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 20 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Farmers angry over crop loss due to rain, demand compensation
रेवाड़ी। बारिश से हुए नुकसान को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते किसान यूनियन के प्रतिनिधी। स्रोत:
रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन चढूनी की टीम ने बारिश से सरसों की फसल को पहुंचे नुकसान को लेकर एसडीएम सुरेश कुमार व भाजपा नेता सतीश खोला को ज्ञापन सौंपकर मुआवजे की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि जल्द सर्वे कराकर नुकसान की भरपाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रधान समय सिंह ने बताया कि किसान अपनी सरसों बेचने के लिए अनाज मंडी पहुंचे थे लेकिन बुधवार शाम करीब 5 बजे के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। अचानक हुई बारिश से मंडी में रखा सरसों का बड़ा हिस्सा पानी में बह गया और भींग कर खराब हो गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि करीब 600 से 800 क्विंटल सरसों को नुकसान हुआ है। इससे परेशान किसान अपनी फसल वापस घर ले जाने को मजबूर हो गए। किसान यूनियन ने मांग की है कि प्रशासन जल्द से जल्द एक उच्च स्तरीय कमेटी बनाकर नुकसान का सर्वे कराए, जिसमें यूनियन का प्रतिनिधिमंडल भी शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो 23 मार्च को पिपली (कुरुक्षेत्र) में होने वाली बड़ी रैली में का मुद्दा उठाया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की होगी। इस दौरान जिला महिला प्रधान मुन्नी बूढ़पुर, कार्यकारिणी प्रधान राजेंद्र कुमार गेरा, जिला महासचिव अभय सिंह चिहड़, वेद सुल्तानिया, रोशन लाल दरोगा, सरिता एडवोकेट मौजूद रहे।

-

50 फीसदी सरसों की कटाई बाकी, झड़ गई फसल
रेवाड़ी। अभी करीब 50 प्रतिशत सरसों की कटाई बाकी है। बारिश के कारण सरसों झड़ गई जबकि गेहूं की फसल भी जमीन पर गिर गई। कई गांवों में ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति पर गहरा असर पड़ा है। किसानों के अनुसार गिरदावरी कराकर जल्द उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही आढ़तियों के नुकसान की भी भरपाई की जाए। उनका कहना है कि इस बारिश से न केवल मंडी में नुकसान हुआ है बल्कि खेतों में खड़ी फसल भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed