फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Farmer leaders said: Resolve the issue within three days, or else we will lock the DC office.

Rewari News: किसान नेता बोले- तीन दिन में करो समाधान, नहीं तो डीसी कार्यालय पर जड़ देंगे ताला

Mon, 21 Sep 2026 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Farmer leaders said: Resolve the issue within three days, or else we will lock the DC office.
रेवाड़ी। किसान नेताओं ने तीन दिन में बाजरे की सरकारी खरीद शुरू न होने पर डीसी कार्यालय के गेट पर ताला जड़ने की चेतावनी दी है। कहा, अगर किसानों की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो भूख हड़ताल भी शुरू की जाएगी। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ग्रुप के संगठन सचिव सतबीर की अध्यक्षता में मंडी पर प्रदर्शन को पहुंचे किसानों ने नारेबाजी भी की। वहीं, गेट पर ताला लगाने से रोकने पर महिला किसान भी पुलिसकर्मियों से भिड़ गई। इस मौके पर इस मौके पर विजय शर्मा, भरत सिंह, मुन्नी बूढ़पुर, लोकेश बावल, मनीषा यादव, मोनिका यादव, नीलम मूंदड़ा, डॉ. सरोज यादव, प्रमिला शर्मा, ओपी लोहाणा, कृष्ण कुमार सैनी, रोशन लाल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


भावांतर राशि नहीं मिलने का आरोप

किसान यूनियन चढ़ूनी के प्रधान समय सिंह ने बताया कि पहले सरकार ने निजी एजेंसी के माध्यम से बाजरे की खरीद कराई थी। किसानों ने करीब 2200 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बाजरा बेचा था और सरकार की ओर से 500 रुपये प्रति क्विंटल भावांतर राशि देने की बात कही गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि काफी किसानों को भावांतर की राशि नहीं मिली। इससे किसानों को प्रति क्विंटल करीब 300 से 400 रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान सीजन में भी किसान कम भाव पर बाजरा बेचने को मजबूर हैं। यूनियन की मांग है कि सरकार समर्थन मूल्य पर बाजरे की खरीद शुरू करे। किसानों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और तीन दिन का अल्टीमेटम दिया। प्रधान ने कहा कि निर्धारित अवधि में समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू नहीं हुई तो यूनियन की ओर से बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------
किसानों की मांग सरकार तक पहुंचाएंगे : एसडीएम

एसडीएम दलबीर सिंह ने किसानों की मांग सुनी और आश्वासन दिया कि उनकी मांग सरकार तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों के बाजरे की खरीद समय पर सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed