फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   farmer in khera border

आज खेड़ा बॉर्डर पर किसान मनाएंगे पगड़ी संभाल जट्टा दिवस

Tue, 23 Feb 2021 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
farmer in khera border
रेवाड़ी। धरना स्थल पर बैठे किसान। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित खेड़ा बॉर्डर पर 72 दिन से आंदोलन कर रहे किसानों ने सोमवार को धरनास्थल पर ही 23 फरवरी को पगड़ी संभाल जट्टा दिवस की तैयारी को लेकर बैठक की, जिसमें राजस्थान, हरियाणा, पंजाब व महाराष्ट्र के किसानों ने हिस्सा लिया। मंगलवार को किसान अपने-अपने संगठन के रंग की पगड़ी पहनकर बॉर्डर पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन

वहीं 24 फरवरी को दमन विरोधी दिवस के तहत देशभर में तहसील व जिला मुख्यालयों पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिए जाएंगे तथा युवा सम्मान दिवस पर 26 फरवरी को धरनास्थलों पर सभी मंच युवाओं द्वारा संचालित किए जाएंगे। इससे पूर्व किरती किसान यूनियन पंजाब के प्रधान दातार सिंह को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

बता दें कि कृषि कानूनों के विरोध में हाईवे स्थित खेड़ा बॉर्डर पर 13 दिसंबर से किसानों को आंदोलन जारी है। किसानों को समर्थन देने के लिए विभिन्न राज्यों के किसान रोस्टर के हिसाब से धरना स्थल पर पहुंच रहे हैं। वहीं किसान नेताओं द्वारा गांव-गांव जाकर किसानों को कृषि कानूनों के नुकसान के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-किसान आंदोलन को खत्म व बदनाम करने की साजिश कर रही सरकार
आमसभा को संबोधित करते हुए किसान वक्ताओं ने कहा कि शांतिपूर्ण व अनुशासित ढंग कर आंदोलन कर रहे किसानों के आंदोलन को सरकार खत्म व बदनाम करने की साजिश रच रही है। सरकार की मंशा है कि कैसे भी करके आंदोलन में फूट डाली जाए तथा इसे खत्म करवा दिया जाए, लेकिन किसानों ने एकजुट रहकर सरकार के हर मंसूबे का मुंहतोड़ जवाब दिया है। किसान वक्ताओं ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में मोर्चों पर पहुंचें।

-इन वक्ताओं ने किया संबोधित
किसानों की आमसभा को संबोधित करने वालों में ज्ञानी राजवीर सिंह, मस्तान सिंह, कंवर सेन यादव, जसविंदर कौर, राधेश्याम शुक्लावास, मोहन नेता, प्रह्लाद माण्डोता, बलबीर छिल्लर, तारा सिंह सिद्धू, बोहड़ सिंह पतली, जसविंदर सिंह सिंधु, राजकरण पतली, सुभाष नंबरदार, रामकिशन महलावत, जरनैल सिंह मास्टर, परमजीत कौर, प्रीतम सिंह, राजेंद्र यादव, सुमेर सिंह जैलदार, सुभाष किसान, रवि कुमार, प. घनचक्कर, कुलदीप ढेवा व जसविंदर सिंह सहित अन्य शामिल रहे। आमसभा का संचालन डॉ. संजय माधव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed