फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Farmer Dies by Suicide After Crop Loss Due to Heavy Rainfall

कुदरत का कहर: बारिश से 10 एकड़ फसल बर्बाद, किसान ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Sat, 27 Sep 2025 08:21 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास
संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 27 Sep 2025 08:21 PM IST
सार

मुंडाहेडा गांव में 45 वर्षीय किसान सूबे सिंह ने बारिश से 10 एकड़ धान की फसल खराब होने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव को परिजनों को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
Farmer Dies by Suicide After Crop Loss Due to Heavy Rainfall
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

गांव मुंडाहेडा में दस एकड़ फसल बारिश में डूबकर खराब होने पर शनिवार शाम साढ़े चार बजे एक किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मातनहेल पुलिस चौकी व साल्हावास से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। एफएसएल टीम ने घटना स्थल का दौरा कर जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल झज्जर में भिजवाया। देर रात होने के कारण पोस्टमार्टम न हो सका। अब रविवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन


जगदीश निवासी मुंडाहेडा ने बताया कि 45 वर्षीय उसके छोटे लड़के सूबे सिंह ने 6 एकड़ जमीन जमीन मालपर व खुद के चार किलो में धान बिजाई कर रखी थी। अधिक बरसात के कारण सारी फसल नष्ट हो गई, जिससे उसका किसान बेटा सूबे सिंह मानसिक तौर पर पिछले दो दिन से परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार शाम साढ़े चार बजे उन्हें पता चला कि सूबे सिंह ने भिंडावास झील पर रेढुवास गांव की सीमा में गले में रस्सी डालकर आत्महत्या कर ली है। मृतक अपने पीछे पिता जगदीश, भाई मालिकराम, पत्नी सुमन, पुत्र अमित व सुमित को छोड़ गए हैं।


पुलिस ने मृतक के पिता जगदीश के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई की है। गैर समय होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। कल शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। -हरेश कुमार, थाना प्रभारी साल्हावास

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed