{"_id":"65c7e0422137d0b84805af04","slug":"expressed-gratitude-to-aiims-sangharsh-committee-and-people-rewari-news-c-198-1-rew1001-200673-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: एम्स संघर्ष समिति एवं लोगों का जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: एम्स संघर्ष समिति एवं लोगों का जताया आभार
विज्ञापन
कुंड। निमोठ गांव के पूर्व सरपंच कामरेड सत्यवान ने माजरा एम्स के निर्माण को साकार करने वाली एम्स संघर्ष समिति एवं लोगों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि एम्स संघर्ष समिति के तत्वाधान में लोगों द्वारा पूरे 5 साल 6 माह तक चलाया गया आंदोलन अभूतपूर्व शानदार रहा है। इस आन्दोलन ने इस कथन को एक बार साबित कर दिया कि आखिर जनता ही इतिहास की निर्माता होती है।
कामरेड सत्यवान ने कहा कि एम्स संघर्ष समिति ने बेहद प्रतिकूल परिस्थितियों में जिस सूझबूझ से आंदोलन को जीवंत रखा, वह इस इलाके के लिए अनूठा है। इस आंदोलन ने यह भी साबित कर दिया कि सही दिशा में चलाए गए जनता के आंदोलन कभी असफल नहीं होते और जीत आखिर जनता की ही होती है।