{"_id":"65c405a7debe0003b00cc7a6","slug":"expressed-friendship-by-giving-roses-rewari-news-c-198-1-fth1001-200528-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: गुलाब देकर किया दोस्ती का इजहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: गुलाब देकर किया दोस्ती का इजहार
विज्ञापन
रेवाड़ी। 7 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक चलने वाला वेलेंटाइन सप्ताह प्रेम करने वालों से लेकर विवाहित जोड़ों के लिए बहुत खास माना जाता है, जिसका असर रेवाड़ी के बाजार में देखा जा रहा है। इसको लेकर बाजार में फूलों की दुकान सजती दिखाई देने लगी है। फूलों की दुकानों पर प्रेमी जोड़े भी काफी नजर आए। कई जोड़े लाल फूल खरीदकर तो कोई पीला गुलाब खरीद अपने प्यार का इजहार करने की तैयारी में लगे हैं, जिले में वेलेंटाइन वीक के पहले दिन बाजारों, रेस्टोरेंट, पार्कों में प्रेमी-प्रेमिकाओं से अपने दिल की बात कहने का दौर सुबह से शाम तक चलता रहा। वेलेंटाइन वीक के पहले दिन लोगों ने दोस्तों को लाल गुलाब तो कुछ लोगों ने पीला गुलाब देकर अपनी दोस्ती की नई शुरुआत की, वहीं नवविवाहित जोड़ों में रोज-डे को लेकर काफी उमंग नजर आई।
लाल, पीले गुलाब की मांग बढ़ी
पुरानी सब्जी मंडी का समीप फूलों का स्टाल लगाए दुकानदार हिमांशु ने बताया कि वेलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत हो गई है। पहला दिन रोज-डे के रूप में लोग इसे मनाते हैं जिसको लेकर दुकानदारों को भी अच्छी बिक्री की उम्मीद रहती है। फिलहाल रोज-डे पर गुलाबी, लाल और पीले गुलाब की खास मांग रही। इसके साथ ही बाजारों में आर्टिफिशियल गुलाब भी की मांग रही। ओरिजिनल गुलाब की कीमत 20 रुपये से शुरू हो रही है।
अच्छे कारोबार की उम्मीद
फूल विक्रेता विक्की का कहना है कि आमतौर पर 100 से 150 गुलाब का स्टाक उनके पास रहता है, लेकिन रोड-डे को देखते हुए 500 से 600 के बीच गुलाब का स्टॉक कर लेते हैं। साथ ही पिछले साल के अपेक्षा फूलों के रेटों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, जिसको लेकर इस बार दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
आज होगा प्रेम का इजहार
प्रेम के इस सप्ताह में 8 फरवरी को प्रेमी-प्रेमिका के लिए बेहद ही खास माना जाता है। वेलेंटाइन सप्ताह के दूसरे दिन प्रेमी से इजहार करते हैं। पार्कों और रेस्टोरेंट में कपल की काफी भीड़ होती है।
वेलेंटाइन सप्ताह
7 फरवरी-- रोज डे
8 फरवरी-- प्रपोज डे
9 फरवरी-- चाकलेट डे
10 फरवरी-- टेडी डे
11 फरवरी-- प्रामिस डे
12 फरवरी-- हग डे
13 फरवर-- किस डे
14 फरवर-- वेलेंटाइन डे
विज्ञापन
लाल, पीले गुलाब की मांग बढ़ी
पुरानी सब्जी मंडी का समीप फूलों का स्टाल लगाए दुकानदार हिमांशु ने बताया कि वेलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत हो गई है। पहला दिन रोज-डे के रूप में लोग इसे मनाते हैं जिसको लेकर दुकानदारों को भी अच्छी बिक्री की उम्मीद रहती है। फिलहाल रोज-डे पर गुलाबी, लाल और पीले गुलाब की खास मांग रही। इसके साथ ही बाजारों में आर्टिफिशियल गुलाब भी की मांग रही। ओरिजिनल गुलाब की कीमत 20 रुपये से शुरू हो रही है।
विज्ञापन
अच्छे कारोबार की उम्मीद
फूल विक्रेता विक्की का कहना है कि आमतौर पर 100 से 150 गुलाब का स्टाक उनके पास रहता है, लेकिन रोड-डे को देखते हुए 500 से 600 के बीच गुलाब का स्टॉक कर लेते हैं। साथ ही पिछले साल के अपेक्षा फूलों के रेटों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, जिसको लेकर इस बार दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
आज होगा प्रेम का इजहार
प्रेम के इस सप्ताह में 8 फरवरी को प्रेमी-प्रेमिका के लिए बेहद ही खास माना जाता है। वेलेंटाइन सप्ताह के दूसरे दिन प्रेमी से इजहार करते हैं। पार्कों और रेस्टोरेंट में कपल की काफी भीड़ होती है।
वेलेंटाइन सप्ताह
7 फरवरी
8 फरवरी
9 फरवरी
10 फरवरी
11 फरवरी
12 फरवरी
13 फरवर
14 फरवर