फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Exhibition of AIIMS and Gurugram Metro held in Majra

Rewari News: माजरा में एम्स व गुरुग्राम मेट्रों की लगी प्रदर्शनी

Sun, 18 Feb 2024 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 18 Feb 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Exhibition of AIIMS and Gurugram Metro held in Majra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। गांव माजरा भालखी में विकसित भारत-विकसित हरियाणा थीम पर आधारित तीन दिवसीय मल्टी मीडिया प्रदर्शनी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। रेवाड़ी सहित आसपास के क्षेत्र के लोग विकसित भारत-विकसित हरियाणा प्रदर्शनी को देखने के लिए पहुंच रहे हैं।
प्रदर्शनी का समय सुबह 9 बजे से सायं 4 बजे तक है। प्रदर्शनी का अवलोकन बिल्कुल निशुल्क है। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ गत दिवस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया था। विकसित भारत-विकसित हरियाणा प्रदर्शनी में जिला के गांव माजरा-भालखी में बनने वाले देश के 22वें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान व गुरुग्राम मेट्रो के दो-दो मॉडल दिखाए गए हैं, जिन्हें देखने में लोग अच्छी-खासी रुचि ले रहे हैं। आमजन प्रदर्शनी में बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेकर रील और स्टेटस सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। प्रदर्शनी में 11 एलईडी स्क्रीन पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) व गुरूग्राम मेट्रो सहित भारतीय रेलवे और भारत व हरियाणा सरकार की अंत्योदय व जनकल्याणकारी योजनाएं प्रदर्शित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा हैं।
विज्ञापन

सरकार की ये विशेष प्रदर्शनी लोगों के दिलों पर छाप छोड़ रही है। सरकार का मानना है कि आमजन के कल्याण के लिए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से लाभांवित करने के लिए उनमें जागरूकता जरूरी है। युवाओं, महिलाओं एवं स्कूली छात्र-छात्राओं में जागरूकता बढ़ाने में यह प्रदर्शनी कारगर है। यह प्रदर्शनी रविवार को भी सुबह 9 से शाम 4 बजे तक आमजन के लिए निशुल्क खुली रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed