फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Executive Vice President of Swachh Bharat Mission could not become familiar with the plight of the district

Rewari News: जिले की दुर्दशा से नहीं परिचित हो पाए स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी उपाध्यक्ष

Fri, 06 Dec 2024 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 06 Dec 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Executive Vice President of Swachh Bharat Mission could not become familiar with the plight of the district
अधिकारियों के साथ मीटिंग लेते स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र।
रेवाड़ी। स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शुक्रवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित जिलास्तरीय स्वच्छ जागरूकता कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम में जिले के सभी विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान अधिकारियों से स्वच्छता की प्रगति को लेकर जानकारी मांगी गई।
विज्ञापन

अधिकारियों ने शहर को साफ सुथरा बताया जोकि हकीकत में ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। विभिन्न सामाजिक संगठनों और व्यापारियों को भी मीटिंग में बुलाने के लिए कहा गया था। मगर संगठन में व्यापारी नहीं पहुंचे। जानकारी के मुताबिक उनके पास किसी प्रकार का न्योता ही नहीं भेजा गया था। ऐसे में कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र को केवल वही जानकारी मिली जो अधिकारी देना चाहते थे।
विज्ञापन

शहर में साफ सफाई की स्थिति किस प्रकार की है, उससे परिचित नहीं हो पाए। उनके आने पर लोगों को उम्मीद थी कि शहर में वह राउंड जरूर मारेंगे, मगर ऐसा नहीं हुआ। स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली, नगर परिषद चेयरमैन पूनम यादव, एडीसी अनुपमा अंजलि विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वच्छता व्यवहार का विषय, हम सभी को अपने व्यवहार में इसे शामिल करना होगा : कार्यकारी उपाध्यक्ष
कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने कहा कि स्वच्छता व्यवहार का विषय है तथा हम सभी को अपने व्यवहार में इसे शामिल करना होगा। यह मुहिम केवल एक पक्ष से नहीं, बल्कि सरकार व जनता दोनों पक्षों के काम करने से सफल होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक आह्वान पर सभी देशवासियों ने वर्ष 2014 से देश को स्वच्छ बनाने का बीड़ा उठाया। प्रधानमंत्री ने स्वयं अपने हाथों में झाड़ू लेकर श्रमदान करके देशवासियों को स्वच्छता की इस मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री के इस अभियान को हरियाणा प्रदेश में शुरू करते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी श्रमदान करके नागरिकों को स्वच्छता के प्रति प्रोत्साहित किया है। हरियाणा प्रदेश ने दो बार देश में स्वच्छता के नंबर-वन पायदान पर अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई है। इसके अलावा, हरियाणा प्रदेश खुले में शौचमुक्त प्रदेश भी बना है।

स्वच्छता केवल कहने से नहीं, बल्कि करने से आएगी
कार्यकारी उपाध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छता केवल कहने से नहीं, बल्कि करने से आएगी। सरकार से हमारी अपेक्षाएं बहुत हैं तथा सरकार हमारी अपेक्षाओं को पूरी भी कर रही है, लेकिन स्वच्छता की अपेक्षा पूरी करने में सभी का सहयोग जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे स्वच्छता अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें तथा वार्ड व गांव स्तर पर कमेटियां बनाएं, जिनमें स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों, एनएसएस, एनजीओ, धार्मिक संतों, भूतपूर्व सैनिकों, खिलाड़ियों, कलाकारों व जनप्रतिनिधियों को शामिल करें, अभियान का स्वरूप जितना बड़ा होगा उतने ही बड़े परिणाम भी प्राप्त होंगे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता की मुहिम शुरू करें। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों से रेवाड़ी स्वच्छता मामले में रोल माडल जिला बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed