फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Excise department seized 1200 boxes of liquor from the warehouse

Rewari News: आबकारी विभाग ने गोदाम पर पकड़ी 1200 पेटी शराब

Sat, 07 Feb 2026 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Excise department seized 1200 boxes of liquor from the warehouse
फोटो :12: सोनीपत के गांव फतेहपुर में शराब गोदाम के बाहर तैनात आबकारी विभाग व पुलिस की टीम। संवा
सोनीपत। गांव फतेहपुर स्थित एल-2 गोदाम में शराब के अवैध रूप से भंडारण की जानकारी पर आबकारी विभाग की टीम ने छापा डालकर 1200 पेटी देसी शराब जब्त की है। करनाल आबकारी विभाग की टीम ने सोनीपत आबकारी विभाग के सहयोग से कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मामले में कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग को आयुक्त को लिखा गया है। जिला आबकारी एवं कराधान अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि करनाल की टीम को सूचना मिली थी कि गांव फतेहपुर स्थित एल-2 गोदाम पर शराब को अवैध रूप से रखा गया है।
विज्ञापन

गोदाम अशोक कुमार के नाम पर है जिस पर आबकारी एवं कराधान अधिकारी करनाल नीरज कुमारी के नेतृत्व में टीम ने वीरवार देर रात छापा डाला।
टीम को सूचना मिली थी कि शराब झज्जर स्थित डिस्टलरी से बहादुरगढ़ के लिए जारी परमिट पर रवाना की गई थी लेकिन इसे नियमों के विपरीत सोनीपत के फतेहपुर स्थित गोदाम में उतार दिया गया। अवैध रूप से शराब को जिले में लाए जाने की पुख्ता सूचना के आधार पर ही आबकारी विभाग ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पता लगा कि एल-2 गोदाम में शराब का भंडारण नियमानुसार नहीं किया जा रहा है और इसे आगे अवैध रूप से आपूर्ति किए जताने का अंदेशा है।
जांच के दौरान गोदाम से देसी शराब की करीब 1200 पेटियां बरामद की गईं जिनकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। आबकारी विभाग ने पूरी शराब को जब्त कर सील कर दिया है। मामले की कागजी कार्रवाई पूरी कर रिपोर्ट आबकारी आयुक्त पंचकूला को भेजी जाएगी जहां से आगे जुर्माने और कानूनी कार्रवाई को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।


अवैध आपूर्ति नेटवर्क की गहन जांच

आबकारी विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि इस शराब के अवैध भंडारण में कितने लोग शामिल हैं। शराब की आपूर्ति किन क्षेत्रों में की जानी थी और क्या इससे पहले भी इसी तरह की गतिविधियां की गई थीं। संबंधित दस्तावेजों की गहनता से जांच की जा रही है। आगे भी अन्य गोदाम पर छापा डालकर जांच जारी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed