फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Everyone should respect the post of President: Dr. Satish

राष्ट्रपति पद का सभी को करना चाहिए सम्मान : डॉ. सतीश

Tue, 10 Mar 2026 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Everyone should respect the post of President: Dr. Satish
सेक्टर एक में समस्या सुनते डॉ. सतीश खोला। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। पीपीपी स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने कहा कि राष्ट्रपति का पद देश का सर्वोच्च संवैधानिक पद है और इसका सम्मान करना हर नागरिक व जनप्रतिनिधि का कर्तव्य है। पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि संवैधानिक पदों की गरिमा बनाए रखना लोकतंत्र के लिए बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

डॉ. सतीश खोला सेक्टर एक स्थित अपने कार्यालय में आयोजित जनता दरबार के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का पद देश की गरिमा और संविधान की प्रतिष्ठा का प्रतीक है। किसी भी राजनीतिक मतभेद के बावजूद इस पद का सम्मान बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों और नेताओं की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. सतीश खोला ने जनता दरबार में आए नागरिकों की समस्याएं भी सुनीं। उनके कार्यालय में करीब 200 नागरिक अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को लेकर पहुंचे थे। उन्होंने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed