फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Even before the market opened in the morning, the city council team picked up the encroached goods.

सुबह बाजार खुलने से पहले ही नगर परिषद की टीम ने अतिक्रमण कर रखे सामान को उठाया

Thu, 21 Oct 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Even before the market opened in the morning, the city council team picked up the encroached goods.
अतिक्रमण हटाने के बाद खुला-खुला नजर आ रहा बाजार। - फोटो : Rewari
बाजारों में बढ़ रहे अतिक्रमण को नगर परिषद गंभीरता से ले रही है। नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम यादव के निर्देशानुसार वीरवार को नगर परिषद की टीम सुबह छह बजे ही पुरानी सब्जी मंडी, मोती चौक व गोकल बाजार पहुंच गई और सड़क पर अतिक्रमण कर रखे गए लकड़ी के तख्त और मेज को उठा लिए।
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से बाजारों में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ दो सप्ताह पूर्व अभियान की शुरुआत की गई थी। नगर परिषद की चेयरपर्सन पूनम यादव खुद बाजारों में निकल कर दुकानदारों के सामने हाथ जोड़कर अतिक्रमण नहीं करने की अपील की थी। उनके आग्रह के बावजूद अतिक्रमण करना जारी रखा। नगर परिषद की ओर से अब लगातार अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। नगर परिषद की टीम द्वारा पहले अतिक्रमणकारियों के चालान काटे जा रहे थे। वीरवार से उनका सामान भी जब्त करना शुरू कर दिया गया है। अतिक्रमणकारियों ने सरकारी सड़क पर ही चार से पांच फीट तक अपने लकड़ी के तख्त व मेज आदि लगाए हुए थे। नप टीम दुकानदारों के बाजार में आने से पूर्व ही सुबह छह बजे पहुंच गई तथा तख्त व मेज को जब्त करके ले गई। सुबह दुकानदार जब बाजार में पहुंचे तो उन्हें अतिक्रमण साफ मिला। अतिक्रमणकारी भी समझ गए कि उनका सामान नप के कब्जे में चला गया है।
विज्ञापन

नप की ओर से व्यापारियों से बार-बार आग्रह किया जा रहा है कि अतिक्रमण न तो खुद करें तथा न ही दूसरों को करने दें। हम किसी का नुकसान नहीं करना चाहते लेकिन अतिक्रमण अब बर्दाश्त नहीं होगा। अतिक्रमण हटाने का हमारा अभियान लगातार चलता रहेगा। पूनम यादव, चेयरपर्सन नगर परिषद

 बाजार में अतिक्रमण हटाते नप के कर्मचारी। संवाद

बाजार में अतिक्रमण हटाते नप के कर्मचारी। संवाद- फोटो : Rewari

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed