फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Even after the sunshine, the cold wind did not bring relief from the cold.

Rewari News: धूप के बाद भी सर्द हवा से नहीं मिली ठंड से राहत

Mon, 02 Feb 2026 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 02 Feb 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Even after the sunshine, the cold wind did not bring relief from the cold.
मौजूदा मौसम की वजह से बिछी फसल। संवाद
रेवाड़ी। जिले में रविवार को कोहरे का प्रभाव कम रहा। सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। दिनभर सर्द हवा चली। इसकी वजह से धूप होने के बाद भी ठंड से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले दिन अधिकतम 22 डिग्री और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा था, यानी न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री का उछाल आया।
विज्ञापन

मौसम में लगातार बदलाव के कारण पूरे दिन बादलों की लुका-छिपी का खेल चलता रहा। सुबह 11 बजे के करीब धूप निकली, लेकिन इसके बावजूद ठंड बनी रही। फिलहाल खेती के लिहाज से फिलहाल मौसम गेहूं और सरसों की फसलों के लिए अनुकूल बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि तेज हवा या ओलावृष्टि नहीं हुई तो फसलें ठीक होंगी। सरसों में फूल झड़ चुके हैं और बालियों में दाने बन रहे हैं, हालांकि तेज हवा के चलते पौधों के गिरने का खतरा बना रहता है। वहीं, वायु गुणवत्ता में सुधार देखा गया है। रविवार को अधिकतम एक्यूआई 301 दर्ज किया गया, जबकि शनिवार को यह 341 था।


चार फरवरी तक रहेगा मौसम परिवर्तनशील
मौसम विशेषज्ञ एवं नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार इस समय ठंड का तिहरा असर देखा जा रहा है। धूप निकलने के बावजूद ठंडी हवाएं और गिरता न्यूनतम तापमान गलन बढ़ा रहे हैं। आने वाले दिनों में सक्रिय होने वाले तीन पश्चिमी विक्षोभ मौसम का मिजाज बदल देंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि चार फरवरी तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा और इसके बाद वर्षा की संभावना भी है। धूप निकलने से लोगों को अस्थायी राहत मिलती है, लेकिन ठंडी हवाओं और घटते तापमान के चलते सर्दी का असर अभी भी बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed