{"_id":"68263b974f81751c080f3fba","slug":"euro-international-school-team-first-in-chess-competition-rewari-news-c-198-1-rew1001-219561-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शतरंज प्रतियोगिता में यूरो इंटरनेशनल स्कूल की टीम प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शतरंज प्रतियोगिता में यूरो इंटरनेशनल स्कूल की टीम प्रथम
Fri, 16 May 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 16 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 15रेवाड़ी। जिला स्तरीय चेस प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित करते हुए स्कूल के ड
संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। जिला शतरंज संघ की ओर से एक निजी स्कूल में आयोजित हुई 13वीं जिलास्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में यूरो इंटरनेशनल स्कूल की टीम प्रथम रही।
इस प्रतियोगिता में ऋषि वर्ल्ड स्कूल धारूहेड़ा की टीम दूसरे और दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य कल्पना यादव, एकेडमी डीम मीनू दुबे और संघ के सचिव गोविंद शर्मा ने किया।
समापन पर स्कूल निदेशक नितिन यादव ने विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। सचिव गोविन शर्मा ने बताया कि 17 व 18 मई तक फरीदाबाद में आयोजित 29वीं राज्यस्तरीय अंडर-9, 15 शतरंज प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी शामिल होंगे
इस अवसर पर अरुण कोच, नितिन कुमार, दिलीप कुमार, कुनाल, नीतू, योगेश सोलंकी, राहुल, भारत कुमार, जय कुमार, भावना, जतिन कुमार आदि कोच उपस्थित रहे।
यह रहा परिणाम
अंडर-11 आयु वर्ग में यूरो स्कूल में हर्षित प्रथम, इसी स्कूल से विशेष दूसरे व ऋषि वर्ल्ड स्कूल से शांतनु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, अंडर-15 वर्ग लड़कियों में दिल्ली पब्लिक स्कूल से हर्षिता प्रथम, ऋषि वर्ल्ड स्कूल से प्रियांशी राव दूसरे व राज इंटरनेशनल स्कूल से कृषि तीसरे स्थान पर रही। इसके साथ ही अंडर-15 आयु वर्ग (लड़के) में रमन मुंजाल स्कूल से विवान प्रथम, दिल्ली पब्लिक स्कूल से लक्ष्य दूसरे व दिल्ली पब्लिक स्कूल से नितांत तीसरा स्थान हासिल किया।