{"_id":"671eaec25b96b659030443f7","slug":"enthusiasm-increased-by-inspecting-the-stalls-rewari-news-c-198-1-rew1001-211020-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: स्टॉलों का निरीक्षण कर बढ़ाया उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: स्टॉलों का निरीक्षण कर बढ़ाया उत्साह
Mon, 28 Oct 2024 02:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 28 Oct 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
मेले में पहुंचे मुख्यातिथि बच्चों के स्टॉल पर रखे उत्पादों को देखते हुए। स्रोत : स्कूल
कोसली। क्षेत्र के गांव गुजरवास स्थित एक निजी स्कूल में दिवाली मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रांतीय प्रधान रामपाल यादव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिवाच विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
मुख्यातिथि ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास पैदा करने के साथ रचनात्मकता बढ़ाते हैं। नई शिक्षा प्रणाली में बच्चों को तनावमुक्त रखने, सीखने और अर्जित ज्ञान को व्यावहारिक जीवन में ढालना सिखाता है। रामपाल यादव व सुरेंद्र सिवाच ने मुख्यातिथि के साथ विभिन्न स्टॉलों को देखा। बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
मेले में अभिभावक, बच्चों व आमजन की भारी भीड़ उमड़ी। अभिभावकों व बच्चों ने सजावट के सामानों के स्टॉलों पर खूब खरीदारी की। इसमें सजावटी दीये, वॉल हैंगिंग, पेंटिंग, 3 डी स्कैच, बंदरवाल व क्ले द्वारा निर्मित मूर्तियों शामिल थीं।
विज्ञापन
वहीं लेागोें ने फन गेम्स का आनंद उठाया। इसमें ड्रॉपिंग ग्लास गेम, गन शूट गेम, बॉटल रिंग थ्रो, लीथियम टच रोड, माइंड गेम्स, चेस, डार्ट शूट आदि आकर्षण का केंद्र रहे। झूलों का भी लुत्फ उठाया। उज्ज्वल, सौरव व शान के कोल्ड कॉफी स्टॉल पर खूब बिक्री हुई। कोमल व तनीषा की टीम के गोलगप्पे के स्टॉल पर शुरुआत से ही खूब भीड़ रही। दसवीं की नैंसी और टीम के द्वारा बनाए गए ग्रिल्ड सैंडविच का सभी ने आनंद उठाया। चौथी क्लास के छात्र यश व श्रेयांस के अंकुरित अनाज का स्टॉल भी चर्चा का केंद्र रहा। चतुर्थ कक्षा के छात्र अभिजय व भावेश के स्टॉल पर फ़्रूट चाट खूब बिकी। चंचल सोनी की टीम के दही-बड़े व अंजली, साक्षी, रेनू व ऋचा के पेस्ट्री स्टॉल पर जमकर भीड़ रही। विद्यालय के संचालक अजय यादव ने मेले के सफल आयोजन का श्रेय अध्यापकों और बच्चों को दिया।