{"_id":"63fa532dc313263fc2010986","slug":"entering-the-house-a-young-man-was-attacked-with-a-knife-seriously-injured-rewari-news-c-17-1-77377-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: घर में घुसकर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: घर में घुसकर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर रूप से घायल
Sat, 25 Feb 2023 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 25 Feb 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर के मोहल्ला गुलाबी बाग में एक युवक पर घर में घुसकर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। युवक को चाकू से गोदकर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल युवक को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। शिकायत के बाद रामपुरा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला गुलाबी बाग निवासी शकुंतला ने बताया कि बीती शाम वह किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी। उसका बेटा टोनी उर्फ मगंतू घर पर मौजूद था। देर शाम पड़ोस के लोगों ने सूचना दी कि कुछ युवकों ने टोनी को चाकू मार दिया है। सूचना के बाद वह घर पर पहुंची तो टोनी कमरे में खून से लथपथ पड़ा हुआ था। कमरे में भी खून बिखरा पड़ा था। महिला ने घायल टोनी को तुरंत ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। फिलहाल टोनी की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर उसका इलाज करने में जुटे है।
घायल टोनी की मां शकुंतला ने शिकायत में 5 युवकों पर हमला करने का आरोप लगाया है। शिकायत में बताया कि शहर के मोहल्ला आदर्श निवासी विकास, धनिया, संजय व दो अन्य युवकों ने उसके बेटे टोनी पर हमला किया है। आरोपी उसके बेटे से रंजिश रखते हैं। शिकायत के बाद रामपुरा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।