{"_id":"5797bc514f1c1b2e6421f23c","slug":"encroachment-rewari-market-material-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेहड़ियां हटाने तक सिमटा अतिक्रमण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेहड़ियां हटाने तक सिमटा अतिक्रमण अभियान
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Wed, 27 Jul 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
बाजार से अतिक्रमण हटाया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मॉडल टाऊन में मंगलवार को शिव चौक से लाल बहादुर शास्त्री चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर परिषद के नव नियुक्त ईओ मनोज यादव की अगुवाई में चलाए गए इस अभियान के तहत दुकानों के सामने लगे होर्डिंग के साथ टारगेट रेहड़ी चालक ही रहे। यह पहली बार नहीं है जब बड़े दुकानदारों को छोड़कर प्रशासन ने अभियान रेहड़ियों तक ही चला हो।
गौरतलब है कि मॉडल टाउन में डॉक्टरों, बैक, एवं अन्य दुकानदारों ने दस-दस फीट तक पक्का अतिक्रमण किया हुआ है। वह कुछ दुकानदारों ने तो नप की दुकानों में ही पैदल चलने वाले लोगों के लिए बनाए गए बरामदों को बंद कर अतिक्रमण कर लिया है,लेकिन नप अधिकारियों को कभी भी यह अतिक्रमण दिखाई नहीं देता है। आलम यहां तक है कि शहरी विकास राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह भी मॉडल टॉॅउन के अतिक्रमण पर बैठक के दौरान अधिकारियों को नसीहत दे चुके हैं। लेकिन उस पर कोई अमल नहीं हो सका है।
-ईओ बदले नहीं बदला तरीका
जानकारों की माने तो विधायक रणधीर सिंह कापडीवास ने अपनी पंसद से मनोज यादव को रेवाड़ी नप में बुलवाया है। पिछले दिनों भी नप के पूर्व ईओ डॉ अरविंद बाल्याण के नेेतृत्व में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया था। इस दौरान यहां के डॉक्टरों एवं बैक प्रबंधकों ने बाल्याण ने मिलकर एक सप्ताह का समय दिया। लेकिन तीन माह सेे ज्यादा का समय हो गया,अतिक्रमण हटने की बजाय बढ़ गया। मंगलवार को नव नियुक्त ईओ मनोज यादव के नेतृत्व में भी मॉडल टॉउन में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया,लेकिन उनकी कार्रवाई भी फ्लैक्स बोर्ड एवं रेहड़ी चालकों तक ही सिमट कर रह गई। कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह का पक्का अतिक्रमण हटाने की कोशिश ही नहीं की गई। कार्रवाई के दौरान शिव चौक, गांधी चौक एवं शास्त्री चौक पर अतिक्रमण हटाया गया।
विज्ञापन
-----------
नगर परिषद अतिक्रमण
कच्चे ही नहीं बल्कि पक्के अतिक्रमण को भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण किसी ने भी किया हो सभी तोड़े जाएंगे।
-मनोज यादव, ईओ, नगर परिषद