{"_id":"57f551014f1c1b5d4826fb65","slug":"encroachment-rewari-crime-market-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमणकारियों के हथकंडे से नप हैरान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमणकारियों के हथकंडे से नप हैरान
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Thu, 06 Oct 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर को अतिक्रमण मुक्त करने की कवायद को कुछ लोग फेल करने में लगे हैं। नगर परिषद की तरफ से शहर को कब्जा मुक्त करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस बार सिर्फ अस्थायी ही नहीं बल्कि सालों से सरकारी जमीन पर कब्जा कर पक्का निर्माण करने वालों पर कार्रवाई कर कब्जे हटाए गये हैं।
बुधवार को चले नप के अभियान का महिला ने विरोध कर आंदोलन की चेतावनी दी। लोगों के रवैये को देखकर शहर के ही सभ्रांत लोगों का कहना है कि ऐसे में शहर अतिक्रमण मुक्त कैसे हो पाएगा। शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाए रखने के लिए अतिक्रमण स्वयं हटा लेना चाहिए।
नहीं काटे चालान, सामान किया जब्त
पुरानी सब्जी मंडी, मोती चौक, केबल बाजार और अन्य मुख्य बाजारों में बुधवार को कब्जे हटाए गए। पुरानी सब्जी मंडी के आसपास सरकारी जमीन पर बिना अनुमति के लगी रेहड़ियां जब्त की गईं। केबल बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, मोती चौक में अतिक्रमणकारियों के सामान जब्त किये गए। बुधवार को कोई चालान नहीं काटा गया।
विज्ञापन
केस नंबर-1
हफ्ते भर पहले बूरा मार्केट में नगर परिषद ईओ मनोज यादव ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कई दुकानदारों के कब्जे हटाये तो कइयों के सामान भी जब्त किये। कार्रवाई के दौरान ही एक कब्जा जमाए बैठे दुकानदार की तरफ नगर परिषद का अमला बढ़ा तो अधेड़ उम्र के दुकानदार ने विरोध किया। न मानने पर वह हाथ में तथाकथित रूप से सल्फास लेकर आया और कब्जा तोड़ने पर जहर खाकर जान देने की धमकी दी। इसके बाद मजबूरन नप टीम को वहां से जाना पड़ा था।
केस नंबर-2
शिव चौक में की नपकर्मी से मारपीट
पांच दिन पहले शिव चौक पर नगर परिषद की टीम कब्जे हटाने के लिए पहुंची। यहां पर मोबाइल दुकान के सामने लगी केनोपी कब्जे में ली तो संबंधित दुकानदार नप टीम के साथ अभद्रता पर उतर आया। मना करने पर नप कर्मी के साथ मारपीट भी की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में भी लिया। बाद में समझौता हो गया।
केस नंबर-3
जब्त किया सामान बिना पूछे उठवाया, दी धमकी
तीन दिन पहले कटला बाजार में नप टीम कब्जे हटाने पहुंची थी। नोटिस देने के बावजूद जब कब्जे हटे नहीं दिखे तो टीम ने नप ईओ के आदेश पर विभिन्न दुकानों के आगे सरकारी जमीन पर रखा सामान कब्जे में ले लिया और इसे नगर परिषद पहुंचा दिया। कुछ देर बाद दुकानदार कुछ लोगों के साथ नगर परिषद पहुंचा और बिना बताए सामान उठवा लिया। पता पड़ने पर नप अधिकारी पहुंचे तो दुकानदार ने उसके पास भी कई आदमी होने की धमकी भी दी थी।
-----
शहर को अतिक्रमण मुक्त किया जा सकेगा। तभी शहर की सूरत सुधरी हुई दिखाई देगी। लोगों को चाहिए कि खुद ही अपने कब्जे हटाएं और इसमें नगर परिषद का सहयोग भी करें। - मनोज यादव, ईओ, नगर परिषद