{"_id":"57e57f154f1c1b3176a82617","slug":"encroachment-police-rewari-crime-market-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाड़ावास रोड से अतिक्रमण हटाया.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाड़ावास रोड से अतिक्रमण हटाया.
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Sat, 24 Sep 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद ने शुक्रवार को भाड़ावास फाटक के दूसरी ओर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। पांचवें दिन हुई कार्रवाई में नगर परिषद की टीम आते देख फाटक पार के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। काफी देर तक चले अभियान के दौरान भाड़ावास रोड के नगर परिषदीय सीमा के अंदर आने वाले कब्जों को हटाया। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी कि रविवार तक दुकानों और मकानों के आगे बने चबूतरे हटा लें अगर अगली बार कब्जे मिले तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। देर शाम ईओ से कुछ दुकानदारों ने बद्तमीजी भी की।
हमला करने की नियत से ईओ की ओर बढ़े लोग
पुरानी सब्जी मंडी से मोती चौक की ओर शाम को दोबारा कब्जे चेक करने ईओ मनोज यादव पहुंचे तो कुछ दुकानदार से वहां उसकी कहासुनी हो गई। इस दौरान मारपीट करने की नियत से उनकी ओर बढ़े। इस पर आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह ईओ को बचाकर वहां से निकाला। जिसके बाद वे मामला दर्ज कराने के लिए गोकलगेट चौकी भी गए लेकिन एरिया दूसरी चौकी का होने के चलते मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।
खुद कब्जे हटाने में जुटे दुकानदार
नगर परिषद की जमीन पर दुकान के आगे टीनशेड डालकर कब्जा किये दुकानदारों को नगर परिषद ईओ मनोज यादव ने समझाया कि अपने वे कब्जे खुद हटा लें। इसके लिए उन्होंने शनिवार तक का समय दिया। जिसके बाद टीम के बाहर जाते ही दुकानदार खुद टीनशेड व अन्य कब्जे हटाने में जुट गए।
विज्ञापन
दुकानदारों ने खुद तोड़े कब्जे, ईओ को बुलाया
इधर शहरी क्षेत्र में दुकानदारों ने खुद अपने कब्जे तोड़ दिये। उधर नाईवाली चौक पर एक बार फिर नगर परिषद की टीम पहुंची और जायजा लिया कि कब्जे दोबारा तो नहीं लगाए गए। खुद कब्जे तोड़ने वाले दुकानदारों का कहना था कि अपने कब्जे तोड़ने के बाद ईओ को बुलाया है ताकि उन्हें संतुष्ट कर सकें।
------
पहली बार नगर परिषद क्षेत्र में इस स्तर की कार्रवाई हो रही है। इस बार रेहडिय़ां हटाने के साथ ही पक्के कब्जेधारियों को भी नहीं बक्शा जा रहा है।
-उत्तम यादव, दुकानदार, बावल चौक
-------
कब्जे हटने से राहगीरों को भीड़ भरे बाजारों में आने-जाने में काफी सहूलियत हो रही है। इस तरह की कार्रवाई की सख्त जरूरत थी।
-दीपक, दुकानदार, मॉडल टाउन
-------
कब्जे हटने से शहर खुला-खुला दिखाई दे रहा है। आने-जाने में भी लोगों को काफी सुविधा हो रही है। यह समय और ईंधन दोनों की बचत है।
-विपुल, निवासी, बास सिताब राय