{"_id":"672a657a7a3671601e0901e9","slug":"employment-fair-will-be-held-today-budget-released-rewari-news-c-198-1-rew1001-211280-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आज लगेगा रोजगार मेला, बजट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आज लगेगा रोजगार मेला, बजट जारी
Wed, 06 Nov 2024 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 06 Nov 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले के राजकीय विद्यालयों में वोकेशनल कोर्स करने वाले विद्यार्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 6 नवंबर को शहर के सेक्टर-4 स्थित समग्र शिक्षा कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
रोजगार मेले में 11 स्किल के 500 विद्यार्थी भाग लेंगे। इसके लिए सुबह 9 बजे से पंजीकरण शुरू हो जाएगा। इसमें एनएसक्यूएफ के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2023-24 में 12वीं पास लेवल-4 के उत्तीर्ण विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। रोजगार मेला जिला परियोजना संयोजक समग्र शिक्षा की ओर से आयोजित किया जाएगा। इसके लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने 50 हजार रुपये का बजट जारी किया है। इस बजट से प्रचार-प्रसार, स्टेशनरी, जलपान, पानी आदि की व्यवस्था की जाएगी।
एनएसक्यूएफ के तहत कराए जा रहे कोर्स के साथ विद्यार्थी कौशल में भी महारत हासिल कर सकें, इस उद्देश्य से राजकीय विद्यालयों में हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को स्किल कोर्स कराए जा रहे हैं। जिले के 55 विद्यालयों में वोकेशनल कोर्स संचालित हो रहे हैं, जिसमें 11 स्किल में शिक्षा दी जा रही है। इनमें कृषि, ऑटोमोटिव, बैंकिंग, ब्यूटी एंड वेलनेस, हेल्थकेयर, आईटी, फिजिकल एजुकेशन, प्राइवेट सिक्योरिटी, रिटेल, परिधान बनाना एवं घरेलू साज सज्जा, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी स्किल को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
55 विद्यालयों में चल रहे वोकेशनल कोर्स
जिले के पांच खंडों के कुल 55 विद्यालयों में वोकेशनल कोर्स संचालित हो रहे हैं। इनमें बावल खंड के 12, जाटूसाना के छह, खोल के 11, नाहड़ के 5 और रेवाड़ी के 21 विद्यालयों में वोकेशनल कोर्स चलाए जा रहे हैं।
-
वर्जन
12वीं पास आउट वोकेशनल कोर्स के विद्यार्थियों के लिए बुधवार को जिलास्तर पर रोजगार मेला लगाया जाएगा। इसमें कई कंपनियों के अधिकारी रहेंगे। 11 स्किल के करीब 500 विद्यार्थी भाग लेंगे। सुबह 9 बजे से पंजीकरण शुरू हो जाएगा।-अनुराधा, जिला एनएसक्यूएफ टेक्निकल कोऑर्डिनेटर रेवाड़ी।