Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Employees staged a protest outside the DMC office.

Rewari News: डीएमसी कार्यालय के बाहर कर्मचारियों ने की नारेबाजी

Tue, 03 Nov 2026 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 03 Nov 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Employees staged a protest outside the DMC office.
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। संवाद - फोटो : 1
रेवाड़ी। बकाया वेतन नहीं मिलने और हड़ताल में शामिल कर्मचारियों को दोबारा ड्यूटी पर नहीं लेने से नाराज डोर-टू-डोर कर्मचारियों ने सोमवार को डीएमसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर अपना रोष जताया और अधिकारियों से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन

कर्मचारियों का आरोप है कि कई बार गुहार लगाने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों की ओर से केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल रही।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रही कर्मचारी पूनम ने बताया कि कर्मचारियों का काफी समय से वेतन बकाया है। बार-बार मांग उठाने के बावजूद अभी तक उनका भुगतान नहीं किया गया है। इसके अलावा जो कर्मचारी हड़ताल के दौरान धरने पर बैठे थे, उन्हें अभी तक दोबारा ड्यूटी पर नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपनी रोजी-रोटी चलाने के लिए परेशान हैं लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। कर्मचारियों को केवल टालने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कर्मचारी शिवा ने बताया कि वे अपनी मांगों को लेकर डीएमसी से बातचीत करने कार्यालय पहुंचे थे लेकिन डीएमसी उनसे मिलने के लिए उपलब्ध नहीं हुए। उन्होंने कहा कि हड़ताल के दौरान कुल 57 कर्मचारी उनके साथ धरने पर बैठे थे। इनमें से कुछ कर्मचारियों को तो दोबारा काम पर रख लिया गया, जबकि बाकी कर्मचारियों को अभी तक ड्यूटी पर नहीं लिया गया है। इससे कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है।
कर्मचारियों का कहना है कि एक तरफ उनका बकाया वेतन नहीं दिया जा रहा और दूसरी तरफ काम पर वापस नहीं लिए जाने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। त्योहार के समय भी उन्हें आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि जहां लोग दिवाली का त्योहार खुशियों के साथ मना रहे हैं, वहीं वे आर्थिक तंगी के कारण अंधेरे में दिवाली मनाने को मजबूर हैं।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि सभी प्रभावित कर्मचारियों को जल्द ड्यूटी पर वापस लिया जाए और उनका लंबित वेतन जारी किया जाए। साथ ही अधिकारियों को उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान करना चाहिए, ताकि कर्मचारियों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed