फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Employees should discharge their duties honestly

Rewari News: कर्मचारी कर्तव्यों का ईमानदारी से करें निर्वहन

Sat, 27 Apr 2024 04:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 27 Apr 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Employees should discharge their duties honestly
रेवाड़ी। मिशन कर्मयोगी के तहत प्रशिक्षण लेने के लिए पहुंचे अधिकारी व कर्मचारी। स्रोत : विभाग
रेवाड़ी। मिशन कर्मयोगी के तहत जिले के 222 अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। प्राचार्य सुभाष चंद्र ने कहा कि मिशन कर्मयोगी योजना का लक्ष्य भविष्य के लिए लोकसेवकों को अधिक रचनात्मक, कल्पनाशील, सक्रिय, पेशेवर, प्रगतिशील, ऊर्जावान, सक्षम बनाना है।
विज्ञापन

कर्मचारी ड्यूटी के प्रति जवाबदेह, कर्तव्यों का निर्वाह ईमानदारी के साथ करें। ट्रेनिंग विंग के प्रभारी वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. बीर सिंह ने बताया कि गत वर्ष से चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसी कारण वश जिले के विभिन्न विभागों के कुछ अधिकारी और कर्मचारी भाग नहीं ले पाए थे। इनके प्रशिक्षण की जिम्मेदारी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हुसैनपुर को दी गई थी। हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान गुरुग्राम से मास्टर ट्रेनर्स प्राध्यापक सतपाल, अशोक यादव, डॉ. जगदीश प्रसाद व डॉ. नरेन पाल द्वारा 15 अप्रैल से चल रहे कार्यक्रम में 222 अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

डायट द्वारा मिशन कर्मयोगी के तहत जिले के सभी खंडों से 124 बैचों में 4430 शिक्षा विभाग के सभी वर्ग के अधिकारियों व कर्मचारियों को ट्रेनिंग पहले ही दी जा चुकी है। प्रशिक्षण को सफल बनाने में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. विजय सिंह, मंजू बाला, प्राध्यापक दीपक कुमार, हवा सिंह, धर्मेंद्र यादव, संगीता, रितु, सुरेंद्र कुमार, लिपिकीय वर्ग से संजीव, यशपाल, राज सिंह, दीपेंद्र आदि कर्मचारियों ने योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed