फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Employees protest against the online transfer policy.

Rewari News: कर्मचारियों का ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में प्रदर्शन

Wed, 24 Dec 2025 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 24 Dec 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Employees protest against the online transfer policy.
अपनी मागों को लेकर ज्ञापन देते कर्मचारी। स्रोत : यूनियन
रेवाड़ी। शक्ति सदन में 2 घंटे ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता विक्रम यादव ने की और मंच संचालन राजवीर ने संभाला।
विज्ञापन

धरने में विशेष रूप से मनोज सैनी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कर्मचारियों और यूनियन के नेताओं ने सरकार और बिजली मंत्री को चेतावनी दी और कहा कि कर्मचारियों की मांगों पर तुरंत विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को जल्द से जल्द यूनियन के केंद्रीय नेताओं को बुलाकर इस मामले पर बातचीत करनी चाहिए और कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी में कई ऐसी व्यवस्थाएं हैं जो कर्मचारियों के हित में नहीं हैं। इस पॉलिसी के लागू होने से कर्मचारियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। विशेषकर नई स्थानों पर नियुक्ति होने के दौरान उन्हें असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखकर ही इस पॉलिसी को लागू किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में यूनियन के प्रधान सोमदत्त और उनकी कार्यकारिणी सक्रिय रूप से मौजूद रही। इसके साथ ही जयप्रकाश और उनकी टीम भी उपस्थित रही। उन्होंने मंच से कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सरकार से अपनी मांगों को जल्द पूरा करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यदि कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा किया गया, तो भविष्य में और बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।

धरने के दौरान यूनियन नेताओं ने यह स्पष्ट किया कि कर्मचारी केवल अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस पॉलिसी के विरोध में उठाया गया कदम कर्मचारियों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए आवश्यक है। उपस्थित कर्मचारियों ने नारेबाजी भी की और सरकार से उनकी समस्याओं का समाधान करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed