{"_id":"68ae0f7bd662d81e8f0259ad","slug":"emphasis-was-laid-on-the-provision-of-coaching-for-the-children-of-the-society-rewari-news-c-198-1-rew1001-224721-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: समाज के बच्चों के लिए कोचिंग की व्यवस्था पर दिया बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: समाज के बच्चों के लिए कोचिंग की व्यवस्था पर दिया बल
विज्ञापन
फोटो : 11मुक्तिवाड़ा धानक धर्मशाला में आयोजित बैठक में बातचीत करते समाज के लोग। स्रोत : समा
रेवाड़ी। धानक समाज की एक बैठक मुक्तिवाड़ा धानक धर्मशाला में हुई। अध्यक्षता छाजूराम सोलंकी ने की। मीटिंग में विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा हुई। मीटिंग का संचालन वेदप्रकाश बनवाल ने किया। गजराज ने अपने विचार रखते हुए कहा कि समाज के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना बहुत जरूरी है क्योंकि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे समाज आगे बढ़ सकता है।
दयाराम मोरवाल ने जिलास्तर पर समाज के बच्चों के लिए कोचिंग की व्यवस्था करने पर बल दिया ताकि समाज का युवा वर्ग सरकारी नौकरियों में आगे आ सके। रिटायर्ड प्राचार्य महेंद्र सिंह ने समाज को नशे के प्रति जागरूक करने का विचार रखा। विजय सिंह ने समाज के लोगों से एकजुट रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सुरेंद्र सोलंकी, राजेश कुमार, दिलीप डाबला, देशराज डाबला, एडवोकेट सुधीर कुमार, राजेश डाबला, अशोक ने भी अपने विचार रखे। मीटिंग में यह भी निर्णय लिया गया कि समाज की अगली मीटिंग 7 सितंबर को होगी। मीटिंग में धनपत सिंह सोलंकी, शीशपाल, सतबीर सोलंकी, संदीप सोलंकी, राकेश सोलंकी, उपस्थित थे।