फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Emphasis on Organizational Expansion and Honoring Talent at the San Samaj Utthan Samiti Meeting

Rewari News: सैन समाज उत्थान समिति की बैठक में संगठन विस्तार व प्रतिभा सम्मान पर जोर

Sun, 26 Apr 2026 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on Organizational Expansion and Honoring Talent at the San Samaj Utthan Samiti Meeting
नेताजी सुभाष चंद्र पार्क में बैठक करते संस्था के पदाधिकारी। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी।
विज्ञापन

सैन समाज उत्थान समिति की मासिक बैठक नेताजी सुभाष चंद्र पार्क में आयोजित बैठक में समिति के विस्तार व सैन समाज को अधिक संगठित करने के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने समाज में एकजुटता बढ़ाने और युवाओं को संगठन से जोड़ने पर बल दिया।
बैठक की अध्यक्षता समिति के प्रधान सुरेन्द्र पाल सैन ने की जबकि मंच संचालन ओमप्रकाश सैन ने किया। इस दौरान सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया गया जिसके तहत सैन समाज के उन विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा खेल और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान कार्यक्रमों से बच्चों और युवाओं को प्रोत्साहन मिलेगा और वे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पवन कुमार, श्रीकृष्ण, जयनारायण गुमीना, हरद्वारी लाल, हनुमान सैन, अजय कुमार, ईश्वर सैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed