{"_id":"69790903833eeee296015b54","slug":"emphasis-on-adopting-natural-farming-rewari-news-c-198-1-rew1001-232697-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: प्राकृतिक खेती अपनाने पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: प्राकृतिक खेती अपनाने पर दिया जोर
Wed, 28 Jan 2026 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
किसान मेले में संबोधित करते डॉ. अनिल यादव। स्रोत : विभाग
बावल। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की तरफ से मंगलवार को गांव दुल्हेड़ा कलां में एक दिवसीय किसान मेले का आयोजन किया गया। मेले में किसानों को प्राकृतिक खेती, फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि, किसान आईडी (एग्रीस्टैक) सहित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि डॉ. अनिल यादव ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि वे कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए विभाग की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण अवश्य कराएं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ खेती के लिए प्राकृतिक खेती अपनाने पर जोर दिया तथा बताया कि प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को प्रदर्शन प्लॉट, देशी गाय और अन्य संसाधनों पर सरकारी अनुदान भी दिया जाता है।
इस अवसर पर डॉ. बलबीर सिंह, वरिष्ठ संयोजक कृषि विज्ञान केंद्र, बावल ने रबी फसलों की उचित देखभाल, उत्पादन बढ़ाने के उपाय और आधुनिक कृषि तकनीकों पर मार्गदर्शन दिया। खंड कृषि अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने किसानों को संबोधित करते हुए विशेषज्ञों, अतिथियों और उपस्थित किसानों का आभार व्यक्त किया।
मेले में सरपंच हुक्म सिंह, मनीषा, किशोरी, लक्ष्मण, यादराम, निशा, सरोज, बीर सिंह सहित कई किसान उपस्थित रहे।