{"_id":"6a397431982d8b558d0d99af","slug":"eminent-personalities-honored-for-outstanding-contributions-in-various-fields-rewari-news-c-198-1-rew1001-240649-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए विभूतियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए विभूतियों को किया सम्मानित
Mon, 22 Jun 2026 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
मॉडल टाउन स्थित लायंस भवन में आयोजित समारोह। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। अंतरराष्ट्रीय संगीत दिवस पर लायंस क्लब की ओर से मॉडल टाउन स्थित लायंस भवन में सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए विभूतियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष ऋषि सिंहल ने की। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय भार्गव सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल भार्गव रहे। प्रोजेक्ट चेयरमैन रितेश भार्गव ने बताया कि आयोजन में योग, संगीत, साहित्य और समाज सेवा के विभिन्न आयामों को एक मंच पर प्रस्तुत किया गया।
योगाचार्य डॉ. अनिल कुमार योगाचार्य की लिखित पुस्तक योगमय जीवन का लोकार्पण किया गया। संगीत प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया और योग व संगीत के महत्व पर विचार साझा किए गए।
विज्ञापन
समारोह में साहित्य के क्षेत्र में सत्यवीर नाहड़िया, समाज सेवा के लिए राजीव गुप्ता एडवोकेट, चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. राहुल सिंगला, शिक्षा के क्षेत्र में संगीता यादव और महिला सशक्तीकरण के लिए रितिका खुराना को सम्मानित किया गया।
योग परिवार मंच की योग कक्षाओं में योगदान देने वाले सदस्यों और लायंस क्लब के सक्रिय सेवा कार्यकर्ताओं को भी सम्मान प्रदान किया गया।मंच संचालन पूजा भार्गव और कल्पना अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।