{"_id":"69fcd9cf392b368f200716bd","slug":"electricity-worker-arrested-for-taking-bribe-of-rs-25000-rewari-news-c-198-1-rew1001-238075-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विद्युतकर्मी को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विद्युतकर्मी को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
Thu, 07 May 2026 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 07 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवाड़ी। खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़बास में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने वीरवार को किशनगढ़बास ग्रामीण कार्यालय में तैनात हेल्पर प्रथम फीडर आंधाका संदीप को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।
एसीबी मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर अलवर प्रथम चौकी की टीम ने यह कार्रवाई की। परिवादी ने एसीबी चौकी अलवर में शिकायत दी थी कि उसके घर पर बिजली लाइन से तार डालने के मामले में विजिलेंस टीम पहुंची थी।
शिकायत के अनुसार पांच मई 2026 को संदीप, लाइनमैन और एईएन विजिलेंस जांच के लिए मौके पर पहुंचे थे। टीम ने मौके की फोटो खींची और वीसीआर भरी।
आरोप है कि कार्रवाई दबाने और मामला रफा-दफा करने के बदले संदीप ने 35 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। रिश्वत नहीं देने पर परिवादी को लगातार परेशान किया जा रहा था।
विज्ञापन
शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। सत्यापन के दौरान आरोपी 25 हजार रुपये लेने पर राजी हो गया। इसके बाद एसीबी की टीम ने आरोपी संदीप को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।