{"_id":"6b09c8692c7d165e0800e44d","slug":"electricity-connection-disconnected-due-to-outstanding-bills-rewari-news-c-198-1-rew1001-249433-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बिल बकाया होने पर काटा बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बिल बकाया होने पर काटा बिजली कनेक्शन
Fri, 27 Nov 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 27 Nov 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गढ़ी बोलनी रोड स्थित बीएमजी सिटी में बिजली निगम की कार्रवाई से शुक्रवार को करीब 1390 परिवारों के सामने बिजली संकट खड़ा हो गया। बीएम गुप्ता डेवलपर्स की ओर से दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम का करीब 70 लाख रुपये का बकाया जमा नहीं कराने पर निगम ने सोसाइटी का बिजली कनेक्शन काट दिया।
इसके चलते अंतरिक्ष टावरों में रहने वाले परिवारों को बिजली आपूर्ति बाधित होने का सामना करना पड़ा। वहीं, एलिगेंट हाइट के निवासियों को फिलहाल राहत मिल गई है।
सोसाइटी में बिजली आपूर्ति का कनेक्शन बीएम गुप्ता डेवलपर्स के नाम पर है। यहां रहने वाले परिवार बिजली खपत के बिल का भुगतान नियमित रूप से डेवलपर को करते हैं।
विज्ञापन
इसके बावजूद डेवलपर की ओर से निगम को पूरी बकाया राशि जमा नहीं कराई गई। जब निवासियों ने बिजली आपूर्ति बंद होने का कारण जानने के लिए निगम अधिकारियों से संपर्क किया तो करीब 70 लाख रुपये की बकाया राशि होने की जानकारी मिली। एलिगेंट हाइट आरडब्ल्यूए के प्रधान गजेंद्र यादव ने बताया कि सोसाइटी के निवासी समय पर बिजली खपत का भुगतान डेवलपर को करते हैं। चूंकि बिजली कनेक्शन डेवलपर के नाम पर है, इसलिए निवासी अपनी राशि उसी के पास जमा कराते हैं।
उन्होंने बताया कि उन्होंने निगम से अपने हिस्से की बकाया राशि जमा कराने के लिए समय मांगा था। इसके बाद उनके क्षेत्र की बिजली आपूर्ति दोबारा चालू कर दी गई