{"_id":"5fc9316d8ebc3e9bc61ccaed","slug":"elections-of-rewari-and-dharuhera-munciple-councelling-to-be-held-on-27th-rewari-news-rtk5849020151","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 को होंगे रेवाड़ी नप और धारूहेड़ा नपा के चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 को होंगे रेवाड़ी नप और धारूहेड़ा नपा के चुनाव
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय। संवाद
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। रेवाड़ी नगर परिषद (नप) और धारूहेड़ा नगर पालिका (नपा) हाउस गठन को लेकर चुनावी बिगुल बज चुका है। इसके लिए चुनाव आयोग ने वीरवार को तारीखों का ऐलान कर दिया है। 27 दिसंबर को मतदान होगा, वहीं 30 को उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो जाएगा। इसके लिए 11 से लेकर 16 दिसंबर तक उम्मीदवार नामांकन कर सकेंगे। पहली बार दोनों निकायों में चेयरमैन के लिए सीधे मतदान होगा। इससे पहले पार्षदों के बीच में से ही चेयरमैन का चुनाव किया जाता रहा है। 31 सदस्यों वाले रेवाड़ी नप हाउस में चेयरमैन का पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है, वहीं 17 सदस्यों वाले धारूहेड़ा में सामान्य श्रेणी का चेयरमैन चुना जाएगा। वीरवार को चुनावों की घोषणा होते ही आचार संहिता लग गई है।
एक लाख से अधिक मतदाता वाले रेवाड़ी नप में 10 फरवरी 2018 से पहले चुनाव कराए जाने थे। लेकिन पुरानी और नई वार्ड बंदी को लेकर चुनाव लटकते रहे। इसके बाद एक याचिका आरक्षित वार्ड की संख्या को लेकर डाली गई थी। ऐसे में तीन साल से लंबित चुनाव की घोषणा से प्रत्याशी प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं।
रेवाड़ी नगर परिषद चुनावी कार्यक्रम
नामांकन करने की तिथि 11 से 16 दिसंबर सुबह 11 से 3.0 बजे तक
(पांच दिन नामांकन होगा, 13 को छुट्टी रहेगी)
नामांकन की जांच 17 दिसंबर को सुबह साढ़े 11 बजे से शुरू होगी।
नामांकन वापसी 18 दिसंबर सुबह सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक।
चुनाव चिन्ह आवंटन 18 दिसंबर दोपहर 3.0 बजे के बाद शुरू होगा।
प्रत्याशियों की अंतिम सूची 18 दिसंबर शुक्रवार को होगी प्रकाशित।
चुनाव का दिन व समय 27 दिसंबर रविवार को सुबह 8 से शाम 4:30 तक।
जरूरत पड़ने पर दोबारा चुनाव 29 दिसंबर सुबह 8 से शाम 4:30 बजे तक।
वोटों की गिनती व समय 30 दिसंबर को सुबह 8 बजे गिनती शुरू हो जाएगी।
चुनाव परिणाम 30 दिसंबर को वोटों की गिनती पूरी होते ही।
रेवाड़ी नप की वार्ड अनुसार स्थिति
चेयरमैन पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित
रेवाड़ी में बूथों की संख्या 96
एससी आरक्षित वार्ड संख्या 3, 24 व 28
एससी महिलाओं के लिए 27, 30
पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित 5, 20
महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड: कुल(08) 1, 4, 9, 12, 14, 16, 22, 25, 26
कुल मतदाता: 107214
पुरुष मतदाता: 55779
महिला मतदाता: 51433
ट्रांसजेंडर: 02
10 फरवरी 2013 में हुए चुनाव में मतदाताओं का आंकड़ा
कुल मतदाता: 86310
पुरुष मतदाता: 45860
महिला मतदात: 40450
मतदान प्रतिशत: 76.0
मतदान केंद्र: 86
वार्ड की संख्या- 31
आंकड़ों में धारूहेड़ा नगर पालिका चुनाव
चेयरमैन पद: सामान्य श्रेणी
वार्डों की संख्या: 17
बूथों की संख्या: 18
एससी आरक्षित वार्ड: 4, 6
एससी महिला के लिए: 14
पिछड़ा वर्ग: 11, 12
महिलाओं के लिए आरक्षित : 1, 2, 3, 10, 17
कुल मतदाता: 21841
पुरुष मतदाता: 12067
महिला मतदाता: 9773
ट्रांसजेंडर: 01
2015 में हुए धारूहेड़ा नपा चुनाव की स्थिति
चुनाव : 25 मई 2015
वार्ड की संख्या: 17
मतदान केंद्र: 19
कुल मतदाता: 15673
पुरुष मतदाता: 8858
महिला मतदाता: 6815
मतदान प्रतिशत: 78.7
----
चुनावी खर्च::
नगर परिषद रेवाड़ी:
चेयरमैन पद के प्रत्याशी: 15 लाख रुपये
पार्षद प्रत्याशी : पहले 3.0 लाख अब 3:30 लाख रुपये
नगर पालिका धारूहेड़ा
चेयरमैन प्रत्याशी: 10 लाख रुपये
पार्षद प्रत्याशी: पहले 2.0 लाख अब बढ़ाकर 2.25 लाख रुपये
रेवाड़ी नप और धारूहेड़ा नपा के लिए राज्य चुनाव आयोग ने घोषणा कर दी है। चार दिसंबर को नामांकन की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। 27 को मतदान और 30 को वोटों की गिनती की जाएगी।
विज्ञापन
यशेंद्र सिंह, डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी।