फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Election officer appointed for Bar Association elections, 1618 voters will vote on 17 December

बार एसोसिएशन चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त, 1618 मतदाता 17 दिसंबर को करेंगे मतदान

Thu, 25 Nov 2021 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Election officer appointed for Bar Association elections, 1618 voters will vote on 17 December
जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए चुनाव निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। वार्षिक चुनाव कराने के लिए जिला बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता शंकर सिंह, एसएस राव, अश्विनी तिवारी, हरीश शर्मा व गढ़ी अलावलपुर निवासी चरण सिंह को चुनाव निर्वाचन अधिकारी बनाया है। निर्वाचन अधिकारियों की देखरेख में ही एसोसिएशन के चुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन

17 दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए सभी तैयारियां शुक्रवार से शुरू होंगी। जिला बार एसोसिएशन की ओर से आगामी चुनाव ईवीएम मशीन की ओर से कराने के लिए हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग को पहले ही पत्र लिखा जा चुका है। हरियाणा राज्य निर्वाचन विभाग की ओर से स्वीकृति मिलते ही इस बार भी चुनाव ईवीएम मशीन से कराए जाएंगे। जिसमें पांच पदों प्रधान, उपप्रधान, सचिव, सह सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए 1618 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। गुरुवार को ही वकीलों की फाइनल मतदाता सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई। यह सूची जिला बार एसोसिएशन की ओर से बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा को भेजी गई है। इसी सूची के आधार पर आगामी मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed