{"_id":"6a1b23b1cd267ba1720924a4","slug":"election-for-dhanak-dharamshala-temple-garden-on-7th-rewari-news-c-198-1-rew1001-239357-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: धानक धर्मशाला मंदिर बगीची का चुनाव 7 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: धानक धर्मशाला मंदिर बगीची का चुनाव 7 को
Sat, 30 May 2026 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 30 May 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। धानक धर्मशाला मंदिर बगीची का चुनाव 7 जून को होगा। शनिवार को विभिन्न पदों के उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। चुनाव में प्रधान, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए कुल सात उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पीठासीन अधिकारी सतबीर सिंह यादव ने बताया कि मतदान 7 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कराया जाएगा। चुनाव चिह्नों के आवंटन के दौरान प्रधान पद के उम्मीदवारों को उनके प्रतीक चिह्न प्रदान किए गए।
प्रधान पद के लिए अनिल मोरवाल, धर्मेंद्र मोरवाल और राजेश कुमार उर्फ धोली के बीच मुकाबला होगा। सचिव पद के लिए सुभाष सोलंकी और नितिन सोलंकी चुनाव मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए रामसिंह निनानियां तथा उमेश सिवान के बीच सीधा मुकाबला होगा। धानक धर्मशाला मंदिर बगीची के चुनाव प्रत्येक तीन वर्ष बाद आयोजित किए जाते हैं। वर्ष 2023 में हुए पिछले चुनाव में धर्मेंद्र मोरवाल ने प्रधान पद तथा उमेश सिवान ने कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा था, लेकिन दोनों को हार का सामना करना पड़ा था। संवाद