फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Election campaigning has come to a halt, with candidates now engaging in door-to-door contact.

Rewari News: चुनाव प्रचार थमा, अब घर-घर संपर्क करने में जुटे प्रत्याशी

Sat, 09 May 2026 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 09 May 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Election campaigning has come to a halt, with candidates now engaging in door-to-door contact.
रेवाड़ी। रेवाड़ी और धारूहेड़ा नगर निकाय चुनाव को लेकर शुक्रवार शाम चुनाव प्रचार थम गया। अब प्रत्याशी घर-घर जनसंपर्क में जुट गए हैं। साथ ही सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन

चुनाव प्रचार बंद होेन के बाद सार्वजनिक सभाओं और लाउडस्पीकर के उपयोग पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में उम्मीदवार अब सोशल मीडिया और व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार तक शहर और कस्बों में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्माया हुआ था। भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों ने अंतिम दिन पूरी ताकत झोंक दी।
जगह-जगह रोड शो, सभाएं और कार्यकर्ता बैठकें आयोजित की गईं। कई प्रत्याशियों ने सुबह से लेकर देर शाम तक वार्डों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से मतदान की अपील की। प्रचार समाप्त होते ही चुनावी शोर जरूर थम गया, लेकिन उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की सक्रियता अब भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्याशी अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और यूट्यूब के माध्यम से मतदाताओं तक पहुंच बना रहे हैं। समर्थकों की ओर से विभिन्न ग्रुपों में प्रचार सामग्री, वीडियो और अपीलें लगातार साझा की जा रही हैं।
कई प्रत्याशी अपने पुराने कार्यों और वादों को लेकर छोटे वीडियो जारी कर रहे हैं ताकि मतदाताओं को अंतिम समय तक प्रभावित किया जा सके। युवाओं के बीच सोशल मीडिया प्रचार का खास असर देखने को मिल रहा है।

-----------
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कर रहे दौरा हे:
चुनावी रणनीति के तहत बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि मतदान वाले दिन अधिक से अधिक समर्थकों को बूथ तक पहुंचाया जा सके। प्रशासन की ओर से भी चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संवेदनशील बूथों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। रेवाड़ी और धारूहेड़ा नगर निकाय चुनाव में इस बार मुकाबला काफी रोचक माना जा रहा है। कई वार्डों में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। अब उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 10 मई को मतदाता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed